Advertisement

देवकर पुलिस ने 9 जुआडियों से 1890 रूपये एवं तास किया जप्त

देवकर पुलिस ने 9 जुआडियों से 1890 रूपये एवं तास किया जप्त

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, एसडीओपी बेरला तेजराम पटेल के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। 21 अगस्त को पुलिस चौकी देवकर क्षेत्रांतर्गत ग्राम खिसोरा तालाब पार, साल्हेपुर तालाबपार, राखीजोबा सामुदायिक भवन के पीछे के आम जगह में कुछ लोग रूपये पैसे का दांव लगाकर काट पत्ती जुआ खेल रहें हैैं की सुचना पर पुलिस चौकी देवकर स्टाफ पहुच कर सुचना के अधार पर रेड कार्यवाही पर मौके पर चार जुआड़ी पकडे गये। पुलिस चौकी देवकर थाना साजा में जुआ का 3 प्रकरण दर्ज कर 9 जुआडियों के विरूद्ध धारा 3 (2) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यावाही की गई हैं। जुआडियों संतोष साहू उम्र 49 साल साकिन खिसोरा, राजकुमार राव उम्र 68 साल साकिन खिसोरा, जगराखन साहू उम्र 58 साल खिसोरा, रामाधार निर्मलकर उम्र 48 साल साकिन राखीजोबा, टहल साहू उम्र 47 साल साकिन राखीजोबा, बसंत पाल उम्र 36 साल साकिन राखीजोबा, मनोज गायकवार्ड उम्र 38 साल साकिन सल्हेपुर, धर्मेन्द्र कुर्रे उम्र 30 साल साकिन सल्हेपुर, मनोहर यादव उम्र 34 साल साकिन सल्हेपुर के पास एवं फड से कुल नगदी रकम 1890 रूपये एवं 52 पत्ती तास को जप्त किया गया हैं। उक्त कार्यवाही में पुलिस चौकी देवकर प्रभारी उप निरीक्षक टीआर कोसिमा, प्रधान आरक्षक विक्रम सिंह, आरक्षक मोहित देवांगन, राजू धीवर, पुरूषोत्तम पटेल एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भुमिका रही।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47