Advertisement

सोरला में नाले को कब्जा मुक्त करवाने प्रभावित किसानों ने कलेक्टर को सौपा ज्ञापन, मांगी क्षतिपूर्ति

सोरला में नाले को कब्जा मुक्त करवाने प्रभावित किसानों ने कलेक्टर को सौपा ज्ञापन, मांगी क्षतिपूर्ति

गांव के किसानों ने किसान नेता योगेश तिवारी के नेतृत्व में कलेक्टर को ज्ञापन सौप परेशानियों से कराया अवगत

बेमेतरा – विधानसभा क्षेत्र के बेरला ब्लाक के ग्राम सोरला में नाले को कब्जा मुक्त करवाने किसान नेता योगेश तिवारी के नेतृत्व में गांव के किसानों ने बेमेतरा कलेक्टर पदुम सिंह एल्मा को ज्ञापन सौपा। यहां किसानों ने कलेक्टर को खेतों में पानी भरने से होने वाले नुकसान से अवगत कराया। इस संबंध में किसान नेता योगेश तिवारी ने कलेक्टर को बताया कि भू-माफिया के खिलाफ कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई हैं। भू-माफिया के द्वारा नाले पर अवैध कब्जे से गांव के किसानों को खासा नुकसान उठाना पड़ रहा हैं। इस संबंध में क्षेत्र के तहसीलदार, एसडीएम, कलेक्टर से लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से शिकायत के बावजूद आज तक भू-माफिया पर कोई कार्रवाई नहीं हुई हैं। भू-माफिया के द्वारा नाले में कब्जा करने के कारण खेतों में 5 से 6 फीट पानी भरने से फसल चौपट हो रही हैं। प्रशासन से बार-बार गुहार लगाए जाने के बावजूद कोई अधिकारी सुध लेने को तैयार नहीं हैैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

नाले पर कब्जा, किसानों के खेतों में भर रहा पानी – किसानों ने बताया कि बन्दोबस्त सन 1983-84 में त्रुटि करके उक्त जमीन को दूसरे किसानों के नाम से दर्ज कर दिया गया। जिस खसरा नंबर में उक्त जमीन को त्रुटि कर चढ़ाया गया, उस जमीन का बिक्री 2 से 3 बार हो गया हैं। पहले के किसानों द्वारा नाले रूप में छोड़कर ही खेत को ही काबिज किया जाता रहा हैैं। वर्तमान में बेरला निवासी भू-माफिया ने लगभग 500 मीटर लंबा नाले को खरीदा हैं, जो कि सोरला सरहद में हैं। यहां नाले पर कब्जा करने के कारण खेतों में पानी भरा हैं, जिससे फसल नुकसान हो रहा हैं, इसलिए क्षतिपूर्ति की मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौपा गया हैं। कलेक्टर को ज्ञापन सौपने वाले गांव के प्रभावित किसानों में रूपेश साहू, रामचंद साहू, मिश्री लाल, हेमकुमार, खुमारा प्रसाद शर्मा, दूसहराम, किसुनराम, रामकुमार साहू, गयाराम, खिलेश्वर साहू, रिवेश साहू, वीरेंद्र साहू, मुकेश कुमार, गणेश, अजय मिश्रा, पीयूष शर्मा, मनोज पटेल, शिवम दीवान, तुषार राजपूत, मनोज बंजारे, केशलाल साहू, राजेश साहू, मनोज यदू, मुकेश कुमार साहू, टाकेश्वर, टेकू यदु, लोचन साहू, पवन साहू, माखन साहू, धनेशराम साहू, रितेश साहू, रामानंद मरकाम, संतोष, मनीष ठाकुर, अर्जुन निर्मलकर, रामचन्द साहू, रामस्वरूप, डिकेंद्र, हेमंत साहू समेत अन्य प्रभावित किसान उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47