Advertisement

धनबाद विधायक राज सिन्हा ने ली भाजपा कार्यकर्ताओ की बैठक!

धनबाद विधायक राज सिन्हा ने ली भाजपा कार्यकर्ताओ की बैठक

बोले – अपने अपने बूथ में मुस्तैदी से डट जाएँ कार्यकर्त्ता

अम्बिकापुर: धनबाद झारखण्ड विधायक राज सिन्हा ने आज अपने आठ दिवसीय अम्बिकापुर विधानसभा प्रवास के प्रथम दिन अम्बिकापुर नगर मण्डल के पदाधिकारी कार्यकर्ताओ शक्ति केन्द्र प्रभारी, बूथ प्रभारी तथा बूथ अध्यक्ष की महत्वपूर्ण बैठक संकल्प भवन भाजपा कार्यालय में ली | भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, मण्डल प्रभारी त्रिलोक कपूर कुशवाहा तथा भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता की उपस्थिति में आयोजित बैठक में भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धनबाद विधायक राज सिन्हा ने कहा कि अब अपने अपने बूथ पर मुस्तैदी से डट जाएँ कार्यकर्त्ता, किसी भी चुनाव में जीत हार बूथ पर ही होती है, इसलिए यह समय अत्यंत महत्वपूर्ण है | आगे उन्होंने कहा कि जो कमजोर बूथ है उसे प्लस में लाने के लिए बूथ में तेजी से जन सम्पर्क अभियान शुरु किया जाये तथा प्रत्येक घरो में जाकर केन्द्र की मोदी सरकार की उपलब्धियों तथा प्रदेश की कांग्रेस सरकार की विफलाताओ को बताएं | उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में इस बार भाजपा के पक्ष में माहौल है आम जनता खुद कांग्रेस की भूपेश सरकार को हटाना चाहती है | भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्त्ता इस माहौल को वोट में बदलने में जी जान लगा दें सरकार भाजपा की बनेगी | इस अवसर भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि इस बार छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार सरगुजा में जीत के साथ बनने जा रही है | सरगुजा के भाजपा कार्यकर्त्ता परिवर्तन लाने के लिए कमर कस चुके हैं | कार्यक्रम का संचालन नगर मण्डल महामत्री दीपक सिंह तोमर ने तथा आभार प्रदर्शन मण्डल उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा ने किया |

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इस अवसर पर भाजपा जिला कोषाध्यक्ष राजकुमार बंसल, परम वीर सिंह बाबरा, मंजूषा भगत, अभिषेक शर्मा, नकुल सोनकर, हरमिन्दर सिंह टिन्नी, रमेश जायसवाल, कैलाश मिश्रा, निश्चल प्रताप सिंह, सर्वेश तिवारी, छोटू थामस, शरद सिन्हा, अमोघ कश्यप, बबली नेताम, नीलम राजवाड़े, प्रियंका चौबे, प्रिया सिंह, वीर सोनी, निशान्त सिंह, विकास वर्मा, रवि सोनी, विकास गुप्ता, मयंक जायसवाल, निरंजन राय, सुशान्त घोष, विकास शुक्ला, रोचक गुप्ता, आनन्द सिंह, प्रकाश मणि त्रिपाठी, विवेक सिंह, रोहित सिंह, अरुण गुप्ता, बबलु गुप्ता, सोनू मुदलियार, घेना राम, मुकेश अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, अंशुल श्रीवास्तव, गणेश कुशवाहा, मनीष बारी, संजय जायसवाल, धर्मेद्र विश्वकर्मा, सक्षम गुप्ता, राम प्रसाद, सोबरन यादव, अतीश सिंह, सतीश शर्मा, देव वर्मा, निर्मल मन्दिलवार, संतन सोनी, राजकुमार सोनी, राजेन्द्र सिंह तथा जफ़र खान सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे |

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47