Advertisement

27 को तुलसी जन्मोत्सव व सम्मान समारोह

27 को तुलसी जन्मोत्सव व सम्मान समारोह

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – जिला मानस संघ बेमेतरा द्वारा आयोजित जिला स्तरीय गोस्वामी तुलसीदास की 526 वीं जन्म महोत्सव सपाद लक्षेश्वर धाम ग्राम सलधा में रविवार 27 अगस्त को आयोजित किया गया हैं। कार्यक्रम में सुबह 9 बजे दीप प्रज्वलित ब्रह्मचारी ज्योतिर्मयानंद, संस्कृति विभाग के कार्यक्रम संयोजक युगल तिवारी एवं जिला अध्यक्ष अनिल रजक द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम प्रारंभ जय तुलसी मानस मंडली सलधा, राम रसिया मानस मंडली चमारी, जय अंबे मानस मंडली बुचीपुर व अतिथियों का सम्मान के साथ राम कथा प्रारंभ हो जाएगा। जिसमें प्रमुख वक्ता ठोकेलाल देवांगन, पं. शिवकुमार पाठक श्रीराम मंदिर बेमेतरा, गिरेज नायक, राम राजेश साहू, अशोक मिश्रा मटका, खम्हन गंधर्व सहित अनेक वक्ताओं द्वारा राम कथा की प्रस्तुति व संगीतकार में विश्राम मिश्रा, अंजोर सिंह यदू, राजेश वैष्णव, विनय ताम्रकार, ओंकार चन्द्राकार एवं जिलें के प्रसिद्ध संगीतकारों द्वारा भजन की प्रस्तुति होगें। जिलें के चारों तहसीलों से तीन-तीन वरिष्ठ मानस जिज्ञासुओं को तुलसी अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम संचालन उत्तम साहू करेंगे। कार्यक्रम की सफलता के लिए जिला अध्यक्ष अनिल रजक, संरक्षक राजकुमार ताम्रकार , शिव साहू, कोषाध्यक्ष छगन साहू, महेंद्र चौहान, विष्णु साहू, बेरला तहसील अध्यक्ष उत्तम साहू, साजा तहसील अध्यक्ष भरत साहू, बेमेतरा तहसील अध्यक्ष देवराम साहू, नवागढ़ तहसील अध्यक्ष महेश साहू सहित अनेक पदाधिकारी जुटे हुए हैं। इस कार्यक्रम में बेमेतरा जिला मानस संघ के पदाधिकारी सहित चारों तहसील के समस्त पदाधिकारी, जिलें के समस्त मानस मंडली एवं समस्त ग्राम के नवधा रामायण आयोजन समिति सम्मिलित होंगे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47