Advertisement

हैरान कर देने वाला मामला : पत्नी ने डंडे से पीट-पीटकर शराबी पति को उतारा मौत के घाट…पढ़िये पूरी खबर

कांकेर/पखांजूर। छत्‍तीसगढ़ के अंतर्गत पखांजूर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने खुद अपने ही हाथों से अपना सुहाग उजाड़ द‍िया। महिला अपने पति के शराब पीने और झगड़ा करने की आदतों से परेशान थी। इससे तंग आकर उसने अपने पति को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने हत्यारीन पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला पखांजूर थाना क्षेत्र का है।

दरअसल,  घटना कांकेर के पखांजूर थाना के देवपुर क्षेत्र की है। पखांजूर में पति के शराब पीने से तंग आकर पत्नी ने पति की बांस के डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी है। हत्या को अंजाम देने के बाद महिला ने खुद पड़ोसी के घर जाकर उन्हें बताया कि मैंने अपने पति को मार डाला। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पति की हत्या के आरोपित पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

पति के शराब पीने से नाराज थी पत्नी

पुलिस ने बताया कि पीवी 1 की रहने वाली शांति धरामी को पति के हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसने अपने पति पर डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। पति रोज शराब पीकर आता था और यह आरोपित महिला को अच्छा नहीं लगता था। घटना वाले दिन भी मृतक शराब पीकर आया था। जिसे लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद आवेश में आकर पत्नी ने पति की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियाँ पत्नी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47