Advertisement

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नई कार्यकारिणी में नियुक्त सरगुजा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मान

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नई कार्यकारिणी में नियुक्त सरगुजा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मान

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

सरगुजा जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नई कार्यकारिणी में नियुक्त सरगुजा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री दीपक बैज ने प्रदेश महासचिव और सचिवों की सूचि जारी की है। इस सूचि अनुसार सरगुजा जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता द्वितेंद्र मिश्रा प्रदेश कार्यकारिणी में पुनः महासचिव बने हैं। पूर्व अध्यक्ष श्री मोहन मरकाम के प्रदेश कार्यकारिणी में भी द्वितेंद्र मिश्रा महासचिव के पद पर थे। पूर्व पार्षद एवं वरिष्ठ महिला कांग्रेस कार्यकर्ता श्रीमती सावित्री सारथी को प्रदेश कार्यकारिणी में सचिव पद पर नियुक्ति हुई है। निगम की वर्तमान पार्षद श्रीमती गीता प्रजापति को भी प्रदेश कार्यकारिणी में सचिव बनाया गया है। सरगुजा जिले के 2 युवा कार्यकर्ताओं को भी दीपक बैज की प्रदेश कार्यकारिणी में स्थान मिला है। प्रोफेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष रणविजय सिंहदेव एवं पूर्व युवक कांग्रेस अध्यक्ष एवं वर्तमान में जिला कांग्रेस के संयुक्त महामंत्री को भी पीसीसी में सचिव पद प्राप्त हुआ। प्रदेश कार्यकारिणी के लिए चयनित पदाधिकारियों का आज राजीव भवन में सम्मान हुआ। पीसीसी उपाध्यक्ष श्री जे पी श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष सीमा सोनी और दरिमा ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती वायु श्री सिंह के द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों को शाल ओढ़ाकर और श्रीफल देकर उनका सम्मान किया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने इस नियुक्ति के लिए उपमुख्यमंत्री श्री टी एस सिंहदेव का आभार व्यक्त किया, साथ ही नई जवाबदेही के लिये प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को धन्यवाद ज्ञापित किया। आज के इस सम्मान समारोह में हेमंत सिन्हा, मो इस्लाम, अरविंद सिंह, हेमंत तिवारी, श्रीमती मधु दीक्षित, श्रीमती मालती सिंह, सत्येंद्र तिवारी, सैयद अख्तर हुसैन, दुर्गेश गुप्ता, मदन जायसवाल, अतुल शर्मा, हरपाल भामरा, सुधांशु गुप्ता, विजय सिंह, अशफाक अलि,अनूप मेहता ,गुरप्रीत सिद्धु, नरेंद्र विश्वकर्मा, अविनाश कुमार, पंकज शुक्ला, शुभम जायसवाल, ओनिमेश सिन्हा, दिनेश शर्मा,मो इमरान, विनय गुप्ता, राजन सिंह, गीता रजक, श्रीमती शकीला, निशा विश्वकर्मा, कुसुम मिंज, हीरो बड़ा आदि उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47