Advertisement

आश्रम के पीछे जंगल में मिला नर कंकाल, जांच में जुटी पुलिस

जगदलपुर। शहर से 12 किमी दूर माता रूक्मणी आश्रम के पीछे नर कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। नर कंकाल मिलने की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम के साथ ही फोरेंसिक की टीम भी मौके पर आ पहुंची। वहीं कंकाल को बोरे में भरकर मेकाज के पोस्टमार्टम रूम में रखवाने के साथ ही जांच शुरू कर दी गई है। मामला परपा थाना क्षेत्र का है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह कुछ लोगों ने माता रूक्मणी आश्रम के पीछे बन रहे गौ शाला के पास बने जंगल में एक नरकंकाल देखा। वहीं पास में एक खंभे में एक गमछा भी पाया गया। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम के साथ ही फोरेंसिक की टीम भी मौके पर आ पहुंची। कंकाल एक वर्ष पुराना बताया जा रहा है।

फोरेंसिक की टीम ने कंकाल के सैंपल को लेने के बाद उसका डीएनए कराने की बात कही है। जिससे इस मामले का खुलासा हो सके की कंकाल युवक का है या युवती का। फिलहाल कंकाल को जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया है। साथ ही आश्रम के लोगों से भी इस मामले के बारे में पूछताछ की जा रही है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47