Advertisement

रक्षाबंधन के अवसर पर किसान नेता योगेश तिवारी की ओर से निःशुल्क आंख व कान जांच शिविर कल 27 को,

रक्षाबंधन के अवसर पर किसान नेता योगेश तिवारी की ओर से निःशुल्क आंख व कान जांच शिविर कल 27 को,

शिविर में मिलेंगी विशेषज्ञों की सेवाएं, दवाई व चश्मा का होगा निःशुल्क वितरण

बेमेतरा – रक्षाबंधन के पावन अवसर पर बेरला ब्लॉक के ग्राम नेवनारा स्थित मां चंडी मंदिर प्रांगण में 27 अगस्त को निःशुल्क आंख व कान जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन किसान नेता योगेश तिवारी व महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में होगा। इस शिविर में वातानुकूलित एंबुलेंस में लगी मशीनों से विशेषज्ञों के द्वारा निःशुल्क आंख और कान की जांच की जाएगी। जिसमें जरूरतमंद मरीजों को दवाई, चश्मा और कान की मशीन का वितरण किया जाएगा। शिविर में मरीजों की बीपी व शुगर जांच कर जरूरतमन्दों को निशुल्क दवाई का वितरण किया जाएगा। शिविर में संस्था के पदाधिकारी लोकेश कांवरिया अंतर्राष्ट्रीय महासचिव, अशोक जैन प्रदेश अध्यक्ष, मोतीलाल ओसवाल अध्यक्ष रायपुर शाखा, नवनीत झा सचिव रायपुर शाखा, संजय गिड़िया कोषाध्यक्ष रायपुर शाखा, धर्मेंद्र जैन डायरेक्टर आई केयर, नरेंद्र लुनिया डायरेक्टर आई केयर उपस्थित रहेंगें। 

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

3 महीने के भीतर दूसरी बार निःशुल्क शिविर का आयोजन – किसान नेता योगेश तिवारी ने बताया कि 27 अगस्त को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक शिविर आयोजित होगा। उनका उद्देश्य नि:स्वार्थ भाव से आम जनता और गरीबों की सेवा करना हैैं। गरीब परिवार के लोग बड़े हॉस्पिटलों में इलाज का खर्च वहन नहीं कर सकते, ऐसी स्थिति में इलाज के बिना उनकी बीमारी बढ़ने लगती हैं, इसलिए क्षेत्र के लोगों के लिए निःशुल्क शिविर का आयोजन किया जा रहा हैैं, ताकि अधिक से अधिक लोग शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण कराकर उसका लाभ ले सकें। गौरतलब हो कि किसान नेता की ओर से 27 मई को बेमेतरा के बेसिक स्कूल मैदान में निःशुल्क शिविर का आयोजन किया गया था। यहां जिलें भर से भारी तादाद में मरीजों के पहुंचने के कारण सबका इलाज संभव नहीं हो पाया, इसलिए रक्षाबंधन के पावन अवसर पर दोबारा निःशुल्क शिविर का आयोजन किया जा रहा हैैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47