Advertisement

डिप्टी कलेक्टर सुश्री पिंकी मनहर की अगुवाई में आम जनों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाता को मतदान के लिए किया गया जागरूक

डिप्टी कलेक्टर सुश्री पिंकी मनहर की अगुवाई में आम जनों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाता को मतदान के लिए किया गया जागरूक

बेमेतरा – पूरे बेमेतरा जिलें में नगरीय क्षेत्र से लेकर ग्रामीण ग्रामीण इलाक़ों, गांव व देहातों के साथ ही चौक-चौराहों के साथ ही स्कूल, कलेजों में जहां नज़र जाती एक ही आलम इन नज़रों को दिखाई और क़ानों को सुनाई देता कि ‘अब की बार शत-प्रतिशत मतदान’। हर जगह स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा हैं। बुजुर्ग मतदाताओं के साथ नववधु और नये मतदाताओं का सम्मान भी किया जा रहा हैं। स्कूल, कॉलेज के छात्र-छात्रायें अपने शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ अलग-अलग तरीक़े से हाथों में रोचक स्लोगन तख़्ती और नारे के साथ मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित कर रहें हैैं। डिप्टी कलेक्टर सुश्री पिंकी मनहर की अगुवाई में आज ग्राम कुसमी हाट बाजार में जन सामान्य के बीच नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाता को मतदान के लिए जागरूक किया गया। वही बेरला में तहसीलदार मनोज कुमार गुप्ता ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन गुधेली पंचायत में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गुधेली हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र छात्राओं के द्वारा विशाल रैली निकालकर की गई। नव मतदाता, वृद्धजन मतदाता, दिव्यांगजन मतदाताओं का सम्मान किया गया। बेरला महाविद्यालय के छात्र छात्रों के द्वारा नुक्कड़ नाटक का मंचन एवं गीत की प्रस्तुति की गयी। गुधेली, कंडरका स्कूल के छात्रों के द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में बेरला महाविद्यालय के सूट नोडल अधिकारी जीएस भारद्वाज, विकेश यादव, गुधेली प्राचार्य श्री ध्रुव, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी अधेश उइके, बीएलओ एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47