Advertisement

नवागढ़ विधानसभा के साथ साथ पूरे छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनेगा, पुरा प्रदेश होगा भाजपामय – कृष्ण नंदन पासवान

नवागढ़ विधानसभा के साथ साथ पूरे छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनेगा, पुरा प्रदेश होगा भाजपामय – कृष्ण नंदन पासवान

क्षेत्रीय चुनावी रणनीति सहित विभिन्न विषयो पर किया कार्यकर्ताओं से चर्चा

बेमेतरा – भारतीय जनता पार्टी प्रदेश व राष्ट्रीय नेतृत्व के द्वारा छत्तीसगढ़ के सभी विधानसभा में पर्यवेक्षक के रूप में विधानसभा का रणनीति व अन्य तय करने को भेजा हैं। इस दौरान नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र में बतौर पर्यवेक्षक बिहार से विधायक कृष्ण नंदन पासवान पहुंचें हैं। शनिवार को पर्यवेक्षक कृष्ण नंदन पासवान ने भाजपा मारो मंडल के विभिन्न शक्ति केंद्रों का बैठक लिया। जिसमें ग्राम नारायणपुर में महामाया मंदिर प्रांगण में माँ महामाया का पूजा अर्चना कर नारायणपुर शक्ति केंद्र का बैठक लिया गया। तत्पश्चात ग्राम टेमरी में सामुदायिक भवन में टेमरी शक्ति केंद्र का बैठक लिया गया। ग्राम घूरसेना में महिला मोर्चा के अध्यक्ष अमिता बघेल के यहां महिला मोर्चा का बैठक लिया, जिसमें दुर्गा सोनी, अमिता बघेल सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहें, जहां उन्होंने संकल्प लिया कि दयालदास बघेल व अन्य किसी को भी भाजपा से टिकट मिलता हैं, तो वो उनके लिए काम करेंगी। जिसमें बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की महिलाएं उपस्थित रहीं, जिन्हें अंजू बघेल ने सदैव सम्मान करने का आश्वासन दिया। जिसके पश्चात ग्राम चक्रवाय में चक्रवाय धाम में पूजा अर्चना कर चक्रवाय में सतनामी समाज के वरिष्ठ वृहनल जांगड़े के यहां भोजन किया, भोजन पश्चात ग्राम झीलगा में झीलगा शक्ति केंद्र और ग्राम बेवरा में बेवरा शक्ति केंद्र का बैठक लिया गया। जिसके पश्चात जनवानीखुद्द में राजकुमार यादव के यहां सभी ने भोजन किया। जिसमें प्रमुख रूप से पर्यवेक्षक बिहार के हरसिद्धि विधानसभा के विधायक कृष्ण नंदन पासवान, उनके साथ बिहार से पहुंचे सहयोगी के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष दीपक शर्मा, विस्तारक भाजपा वीरेंद्र साहू, जिला महामंत्री टार्जन साहू, जिला पंचायत सभापति अंजू बघेल, मंडल अध्यक्ष मारो परस वर्मा, लालन यादव, संचालनकर्ता के रूप में विवेक शुक्ला, इंद्र कुमार लोधी, संतोष साहू, मनीष चौबे, स्वतंत्र साहू, राजेश साहू, गौतम साहू, अंकुश तिवारी, युवराज घृतलहरे, धनलाल देशलहरे, अशोक कोशले सहित सैकड़ों के संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित रहें। विधायक पासवान ने चुनाव जीतने का मंत्र फ़ूका और शक्ति केंद्र के कार्यकर्ताओं को रिचार्ज किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का 1-1 कार्यकर्ता 100 पर भारी हैं, भाजपा सरकार किसानों व गरीबों का हितैषी हैं। वहीं क्षेत्रीय विधायक पर वार करते हुए कहा कि मैंने अपने पूरे जीवनकाल में पहला ऐसा विधायक देखा हैं, जिसको क्षेत्र के जनता से कोई मतलब नहीं हैं, न कभी किसी से मिलते, न कार से उतरते। नवागढ़ में राम मंदिर का झूठा वादा कर राम मंदिर नहीं बनाया गया, उल्टा विधायक का करोड़ों का सरकारी जमीन को घेरकर बंगला बनाना धूर्तता प्रवृत्ति को दिखाता हैं। वहीं दीपक शर्मा ने पार्टी से दिए गए निर्देशों को लोगों के बीच रखा और पार्टी हाई कमान के कार्य और निर्दोषों को भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच रखा, उन्होंने कहा क्षेत्र में पौने 5 साल में कोई विकास का कार्य नहीं किया गया हैं। वहीं विधानसभा के जिस पंचायत में जाते हैं वहां क्षेत्रीय विधायक का विरोध ही हो रहा हैं। वहीं नवागढ़ के जिस गाँव में, जिस भवन में जाते हैं वह भवन वहां की सड़के वहां की नालियां दयालदास बघेल के कार्यकाल का देंन हैं। नवागढ़ विधानसभा में और छत्तीसगढ़ में पूर्ण रूप से भाजपा की सरकार बनेगी।
वहीं जिला पंचायत सभापति अंजू बघेल ने कार्यकर्ताओं से अतिथियों को परिचय करवाया, कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार कर जोश फूका और पर्यवेक्षक के सामने पार्टी क्षेत्रीय समीकरण को रखा और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा व क्षेत्रीय विधायक पर आरोप लगाया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

चक्रवाय में पर्यवेक्षक ने स्व डीपी धृतलहरे के समाधि पर किया श्रद्धांजलि अर्पित – चक्रवाय में पर्यवेक्षक विधायक श्री पासवान ने स्व डीपी धृतलहरे के समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित कर उनको याद किए। इस दौरान पर्यवेक्षक विधायक बिहार कृष्ण नंदन पासवान, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दीपक शर्मा, विस्तारक भाजपा वीरेंद्र साहू, जिला महामंत्री टार्जन साहू, जिला पंचायत सभापति अंजू बघेल, मंडल अध्यक्ष मारो परस वर्मा, लालन यादव, विवेक शुक्ला, इंद्र कुमार लोधी, मनीष चौबे, स्वतंत्र साहू, राजेश साहू, विजय वर्मा व अन्य उपस्थित रहें।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47