Advertisement

4 महीने की शादी में 2 बार प्रेमी संग भागी 16 साल की नाबालिग, परिजनों ने हाथ-पैर बांध नदी में फेंका

बिहार। मोतिहारी में 16 साल की नाबालिग विवाहिता को उसके माता-पिता और मौसेरे भाई ने हाथ-पैर बांधकर नहर में फेंक दिया। नाबालिग की शादी 4 महीने पहले नेपाल के एक लड़के के साथ हुई थी। लेकिन उसका 2 साल से किसी और लड़के के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। शादी के बाद वह 2 बार अपने प्रेमी संग भाग चुकी है। बार-बार प्रेमी संग भागने से नाराज परिजनों ने गुरुवार को हाथ-पैर बांधकर उसे सिकरहना नदी में ललबेगिया पुल के पास फेंक दिया था।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

गनीमत ये रही कि मछुआरों की नाबालिग पर पड़ गई। इसके बाद मछुआरों ने उसे नदी से बाहर निकाला। घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस पीड़िता को थाने ले गई। पीड़िता ने पुलिस को पूरी कहानी बताई। पुलिस की पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि उसका घर नेपाल के रौतहट जिला के पथरा गांव में है। उसकी चार महीने पहले शादी हुई थी। शादी के डेढ़ माह बाद वह अपने प्रेमी विवेक के साथ नेपाल के कोपवा गांव से भाग गई। 15 दिन बाद उसे पकड़कर फिर से ससुराल भेज दिया गया।यहां से फिर 10 दिन बाद वह अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। 4 दिन पहले घरवालों ने उसे पकड़ा और चिरैया थाना के आमगाछी में मौसी के घर भेज दिया। गुरुवार की रात विवाहिता की मां, पिता और मौसेरे भाई ने उसके हाथ-पैर बांधे। फिर नदी में फेंक दिया। मामले में पीड़िता के बयान पर उसकी मां गीता देवी, पिता राजेन्द्र राय, आमगाछी गांव निवासी पप्पू राय और भुवन राय पर चिरैया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मां गीता देवी, पिता राजेन्द्र राय और मौसेरा भाई पप्पू राय को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं भुवन राय की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पीड़िता को बालिका गृह भेज दिया गया है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47