Advertisement

कोरबा जिले के लेमरू वन परिक्षेत्र के छातीबहार गांव में एक घटना सामने आई

कोरबा जिले के लेमरू वन परिक्षेत्र के छातीबहार गांव में एक घटना सामने आई है। यहां शहर से गांव घूमने आए तीन युवकों की लापरवाही के कारण दो सगे भाइयों पर भालू ने हमला कर दिया। इस हमले में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में दहशत फैल गई।

जानकारी के अनुसार, शहर के तीन युवक गांव घूमने आए थे। उन्होंने गांव में घूम रहे दो छोटे सगे भाइयों को गुफा और पहाड़ दिखाने की बात कही। जब बच्चों ने मना किया, तो उन्हें पैसे का लालच दिया गया। इसके बाद उन्हें एक काली कार में बैठाकर गुफा देखने ले जाया गया। कार में कोरबा शहर के ही तीन युवक सवार थे।

भालू ने दो सगे भाइयों पर किया हमला

कार खड़ी कर सभी गुफा देखने के लिए पैदल निकले। दोनों सगे भाई आगे थे और पीछे तीनों युवक चल रहे थे। जैसे ही सभी गुफा के पास पहुंचे, गुफा में पहले से मौजूद भालू ने अचानक हमला कर दिया। भालू ने सबसे पहले छोटे भाई पर हमला किया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

अपने भाई पर हमला होते देख बड़े भाई ने हिम्मत दिखाते हुए भालू से भिड़ गया। उसने पत्थर से हमला कर अपने छोटे भाई की जान बचाई।

तीन युवक मौके से भागे

भालू के हमले को देखकर गुफा दिखाने ले गए तीनों युवक मौके से भाग गए। हमले में दोनों भाई घायल हो गए। भाग रहे तीनों युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वे फरार हो गए। घटना से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी कार में तोड़फोड़ की।

परिजन तत्काल दोनों घायल बच्चों को लेकर जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे। घायल बच्चों की पहचान 10 साल के मुकेश और 7 साल के सोनू के रूप में हुई है। 7 साल के सोनू की हालत गंभीर है, उसे रेफर किया गया है।

सूचना मिलते ही लेमरू डिप्टी रेंजर श्रवण कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। डिप्टी रेंजर श्रवण कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही टीम मौके पर पहुंची है। घायल बच्चों के परिजनों को तात्कालिक सहायता दी जा रही है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47