ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राशिफल

Aaj ka Rashifal, 5 September 2023: मंगलवार के दिन इन राशियों को रहना होगा सावधान… जानिए क्या कहते है आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal 05 September 2023: आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की उदया तिथि षष्ठी और मंगलवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज दोपहर 2 बजकर 47 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 3 बजकर 47 मिनट से शुरू होकर कल सुबह 6 बजकर 2 मिनट तक त्रिपुष्कर योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 9 बजे तक भरणी नक्षत्र रहेगा। आज हलषष्ठी का व्रत किया जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 5 सितंबर का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

मेष राशि- आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आपको आगे बढ़ने के नये अवसर मिलेंगे, किसी भी अवसर को हाथ से जाने नहीं देना चाहिए। इस राशि के सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को आज किसी राजनीतिक पार्टी से जुड़ने का मौका मिलेगा। छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है, थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है। नवविवाहित दंपत्ति के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

  • शुभ रंग- पिच
  • शुभ अंक- 6

वृष राशि- आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आपका स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा। कोई जरूरी कार्य पड़ जाने की वजह से आज आपको कहीं जाने का प्लान कैंसिल करना पड़ सकता है। विद्यार्थी अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर अपने गुरुजनों से बातचीत करेंगे। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को आज किसी दोस्त की मदद से जॉब मिलेगी। घर के किसी कन्या को सफलता मिलने के योग बने हुए हैं।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 9

मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है। आज जीवनसाथी से किया कोई वादा पूरा करेंगे। परिवार में आज किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। वाहन चलते समय सावधानी रखें, ग्रीन लाइट होने पर सिग्नल पार करें। महिलाओं के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है नया काम शुरू करने का प्लान बनायेगी। ज्वेलरी के कारोबारियों को
आज ज्यादा लाभ मिलेगा। लवमेट्स लॉन्ग ड्राइव पर जाएंगे।

  • शुभ रंग- काला
  • शुभ अंक- 1

कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आप किसी नए मकान, दुकान आदि की खरीदारी कर सकते हैं। यदि आपका कोई सम्पत्ति संबंधित मामला कोर्ट में चल रहा है, तो उसका फैसला आपके पक्ष में रहेगा। आज आपके बदले व्यवहार से आपकी माता को प्रसन्नता होगी। ऑफिस के किसी कार्य को पूरा करने में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह कारगर साबित होगी। आज आपका दांपत्य जीवन खुशहाल रहने वाला है।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 8

सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाल है। आज अपने निर्णय लेने की क्षमता को मजबूती मिलेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को आज अपने कार्यों को पूरा करने में लोगों का सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष से कार्यों में मदद मिलेगी, कार्य समय से पहले पूरे हो जाएंगे। लवमेट्स से आज आपके मनपसंद की ड्रेस उपहार में मिलेगा। शिक्षकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। बच्चे आज किसी खिलौने की मांग कर सकते हैं।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
  • शुभ रंग- पिच
  • शुभ अंक- 3

कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाले रहेगा। आज आपको किसी कार्य में ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। कहीं फंसा हुआ पैसा आज अचानक वापस मिलने से आपको ख़ुशी होगी। इस राशि के जो छात्र विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं उनको सफलता मिलेगी। आपका कोई मित्र आज आपके लिए कोई शुभ सूचना लेकर आ सकता है । आज आप प्लानिंग के साथ कार्यों को करेंगे तो तय समय में कार्य पूरे हो जाएंगे।

  • शुभ रंग- केसरिया
  • शुभ अंक- 5

तुला राशि- आज आपका दिन खुशनुमा रहने वाला है। इस राशि के बिजनेसमैन आज किसी जरुरी काम से विदेश की यात्रा कर सकते है, यात्रा लाभदायक होगी। इस राशि के प्रोफेशर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी अच्छे कॉलेज से लेक्चरार के लिए ऑफर आ सकता है। साथ ही लॉ के स्टूडेंट्स आज आगे की पढ़ाई करने के लिए फार्म भर सकते है। कार्यों में माता- पिता का सहयोग मिलेग। बच्चों का मन नई-नई चीजों को सीखने में लगेगा।

  • शुभ रंग- मैजेंटा
  • शुभ अंक- 3

वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। इस राशि के स्टूडेंट आज अपनी पढ़ाई में व्यस्त रहेंगे। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। संतान की तरफ से आज आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। लेनदेन से संबंधित कोई मामला आज आप किसी बाहरी व्यक्ति के सामने ना लाएं। घर परिवार का माहौल अच्छा बना रहेगा। जीवनसाथी आज घर के कार्यों में सहयोग करेंगे।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 9

धनु राशि- आज का दिन आपके लिए एक के बाद एक खुशखबरी लेकर आने वाला है। आज आपकी कोई पुरानी डील फाइनल हो सकती है। आज अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगायेंगे तो अच्छा लाभ मिलेगा। यदि आप किसी से धन उधार लेना चाहते हैं, तो आज आपको आसानी से मिल जाएगा। आज छात्रों की रूचि पढ़ाई के प्रति ज्यादा रहेगी। दाम्पत्य जीवन आज अच्छा रहने वाला है। अचानक धन लाभ होने के योग बने हुए है।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 8

मकर राशि- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपके बिजनेस की गति अच्छी बनी रहेगी। आय के अलग-अलग स्त्रोत मिलेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आप अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य के कार्य में भी लगा सकते हैं। किसी अच्छे डॉक्टर की सलाह से माता जी के सेहत में सुधार आएगा। ऑफिस के कार्यों को समय पर पूरा कर लें। दाम्पत्य जीवन में चल रही समस्याएं आज समाप्त होंगी।

  • शुभ रंग- मैहरुन
  • शुभ अंक- 4

कुंभ राशि- आज का दिन आपके खुशनुमा रहने वाला है। आज अपने काम को पूरा करने के लिए एक्साइटेड रहेंगे। बिजनेस कर रहे लोगों को आज किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचना होगा। लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। नौकरी में प्रोमोशन के साथ-साथ इन्क्रीमेंट भी होगा। घर जाते वक्त मिठाई लेकर जायेंगे। कुल मिलाकर आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है।

  • शुभ रंग- बैंगनी
  • शुभ अंक- 6

मीन राशि- आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। आज आपके ऊपर कार्यक्षेत्र में काम को पूरा करने की जिम्मेदारियां आ सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आज कैश के लेन-देन में सावधानी बरते। परिवार में किसी सदस्य को नौकरी मिलने के कारण घर से दूर जाना पड़ सकता है। आप किसी बाहरी व्यक्ति के सामने कोई जरूरी जानकारी लीक ना होने दें।

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 5
Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!