कोंडागाव..बाल-बाल बचे दंपति, चलती कार में लगी भीषण आग

कोंडागाव..बाल-बाल बचे दंपति, चलती कार में लगी भीषण आगकोंडागांव जिले के फरसगांव नगर क्षेत्र कोर्राप्लाट के पास एक चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई. घटना से आस-पास के इलाके में हड़कंप मच गया. लेकिन राहत की बात है कि कार सवार दंपति व उनके बच्चे बाल-बाल बच गए. अचानक हुई इस घटना से लगभग 15 मिनट में कार पूरी तरह जलकर खाक हो गया. हादसे की जानकारी मिलते ही तत्काल नगर पंचायत की टीम व फरसगांव पुलिस मौके पर पहुंचे. टीम ने पानी टैंकर के माध्यम से आग को बुझाया गया लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल कर खाक हो चुका था. जानकारी के अनुसार, कार मालिक कांकेर निवासी विजय जैन अपनी पत्नी व बच्चे के साथ 10 जून को अपने ससुराल फरसगांव ब्लाक के ग्राम फुपगांव जा रहे थे. इसी बीच अचानक फरसगांव नगर के कोर्राप्लाट के पास पहुंचते ही कार के सामने इंजन से धुआं निकलना शुरू हुआ. देखते ही देखते कार में आग लग गई

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

बस्तर से पवन नाग की रिपोर्ट====