जिपं सीईओ ने पंचायत सचिव को किया निलंबित

जिपं सीईओ ने पंचायत सचिव को किया निलंबित

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

वित्तीय अनियमितता पाये जाने पर हुई कार्रवाई

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

बेमेतरा – मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत बेमेतरा ने वित्तीय अनियमितता किए जाने एवं अपने कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही बरतने के कारण पंचायत सचिव अकोली (तत्कालीन सचिव ग्राम पंचायत आनंदगांव) जनपद पंचायत बेरला अमित कुमार देवांगन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया हैं। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय जनपद पंचायत बेरला निर्धारित किया गया हैं। निलंबन अवधि में इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
निलंबन संबंधी आदेश जारी कर दिए गये हैं, जारी आदेश में जनपद पंचायत बेरला के जांच प्रतिवेदन पर कार्रवाई करते हुए कहा गया हैं कि आनंदगांव के सरपंच की बिना जानकारी के राशि का अवैध रूप से आहरण/भुगतान किया गया।