Advertisement

तीन आरोपियों से 10 हजार की 42 लीटर अवैध गुड़हा शराब जप्त

तीन आरोपियों से 10 हजार की 42 लीटर अवैध गुड़हा शराब जप्त

थाना बेरला अंतर्गत ग्राम सरदा व बुचिडीह में अवैध कच्ची शराब पर बड़ी कार्यवाही

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र बेमेतरा पुलिस टीम की अवैध गुड़हा शराब पर बड़ी कार्यवाही की गई। थाना बेरला के ग्राम सरदा व बुचिडीह में बड़े पैमाने पर अवैध गुड़हा शराब बनाने एवं आसपास के ग्रामों में सप्लाई करने की सूचनाए मिलती रही हैं। जिस पर मुखबीर लगाकर कार्यवाही की जाती रही हैं। समाधान शिविर में भी ग्राम सरदा व बुचिडीह में अवैध शराब की शिकायत की गई थी, जिस पर प्रभावी कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्रीमती भावना गुप्ता द्वारा विशेष अभियान चलाकर संयुक्त कार्यवाही करने निर्देश दिया गया था। निर्देश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बेमेतरा पंकज पटेल, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बेमेतरा मनोज तिर्की, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बेरला तेजराम पटेल द्वारा ग्राम सरदा व बुचिडीह मेंअवैध शराब पर 2 दिवसीय विशेष अभियान चलाया गया। रेड कार्यवाही में आरोपी विकी बंजारे पिता जुमेलाल उम्र 30 सरदा के पास 9 लीटर, लच्छन कोसले पिता स्व हीराराम 47 वर्ष सरदा के पास 7 लीटर, लीलादास कोसले पिता स्व मनोहर 28 वर्ष सरदा के पास 26 लीटर अवैध गुड़हा शराब जप्त कर तीनों आरोपियों के विरुद्ध 34 (2)आबकारी एक्ट कायम किया गया एवं आरोपी करमदास कोसले पिता कार्तिक कोसले 38 वर्ष सरदा के पास गुड़हा शराब बनाने हेतु रखा गया कच्चा माल (पास) मिलने से पास जप्ती कार्यवाही की गई। इस प्रकार सड़े हुए पास जन स्वास्थ्य हेतु अत्यंत हानिकारक व अपायकर होने से उक्त आरोपी के विरुद्ध धारा 273 भादवि के तहत अपराध पंजीबध कर वैधानिक कार्यवाही किया जा रहा हैं। आरोपियों के कब्जे से कुल 42 लीटर अवैध गुड़हा शराब कीमत 10 हजार जप्त किया गया हैं। शराब बनाने के बर्तन व पास को नष्टीकरण किया गया। आरोपियों को रिमांड में लेकर जिला उप जेल बेमेतरा भेजा जा रहा हैं। संयुक्त रेड कार्यवाही में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बेरला तेजराम पटेल, बेरला थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक पाटले, परपोड़ी प्रभारी उप निरीक्षक राजकुमार साहू, साइबर सेल प्रभारीअरविन्द शर्मा, देवकर चौकी प्रभारी यशवंत जंघेल, कंडरका चौकी प्रभारी केवल सिंह नेताम एवं थाना, चौकी, साइबर सेल के स्टॉफ 30 की संख्या में संयुक्त रेड कार्यवाही में शामिल रहें। रेड कार्यवाही बाद सरदा व बुचिडीह के ग्रामीणों को नशा के दुष्प्रभाव से बचने, अवैध शराब व नशे की गतिविधियों से दूर रहने समझाइस व हिदायत भी दी गई। बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध नशे के कारोबार के ऊपर निगाह रखकर टीम बनाकर लगातार सार्थक कार्यवाही की जाती रहेगीं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47