Advertisement

राजनांदगांव जिले में अवैध शराब तस्करी और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत डोंगरगढ़ पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई की हैं

राजनांदगांव जिले में अवैध शराब तस्करी और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत डोंगरगढ़ पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई की हैं। पुलिस ने बड़ी मात्रा में देशी और अंग्रेजी शराब जब्त करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और एसडीओपी डोंगरगढ़ केशरी नंदन नायक के मार्गदर्शन में की गई।

पहला मामला ग्राम मुरमुंदा का है। पुलिस को 13 सितंबर को सूचना मिली थी कि खेमलाल कदम उर्फ गुड्डू अपने घर के पास एक पुराने खंडहर मकान में अवैध शराब छिपाकर बेच रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी। पुलिस को देखकर आरोपी वहां से फरार हो गया। इसके बाद गवाहों की मौजूदगी में खंडहर मकान की तलाशी ली गई। यहां प्लास्टिक की बोरियों में रखी 614 पाव अवैध शराब बरामद हुई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जब्त शराब की कुल मात्रा 110.52 लीटर और कीमत 66,630 रुपए बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ डोंगरगढ़ थाने में आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी।

8 दिन बाद मुरमुंदा से पकड़ा गया आरोपी

पुलिस के मुताबिक, तकनीकी साक्ष्यों और लगातार पतासाजी के बाद 21 सितंबर 2026 को खेमलाल कदम उर्फ गुड्डू को ग्राम मुरमुंदा से पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

614 पाव शराब में ये ब्रांड शामिल

  • 385 पाव गोवा स्पेशल अंग्रेजी शराब
  • 154 पाव शोले देशी प्लेन शराब
  • 30 पाव सुपर 36 देशी प्लेन शराब
  • 13 पाव शेरा देशी प्लेन शराब
  • 13 पाव मैकडॉवेल नंबर-1
  • 15 पाव सिंडिकेट अंग्रेजी शराब
  • 4 पाव देशी मसाला

कुल 614 पाव, यानी 110.52 लीटर शराब जब्त की गई, जिसकी कीमत 66,630 रुपए है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान खेमलाल कदम उर्फ गुड्डू (40), निवासी मुरमुंदा, थाना डोंगरगढ़ के रूप में हुई है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47