Advertisement

प्रदेश सरकार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपनो को कर रहीं साकार – आशीष छाबड़ा

प्रदेश सरकार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपनो को कर रहीं साकार – आशीष छाबड़ा

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार आज बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत श्रीराम मंदिर बेमेतरा शहर से लेकर सिंघौरी, कंतेली, हथमुडी, निनवा होते हुए कांग्रेस भरोसा यात्रा निकाली गई, जिसका नेतृत्व बेमेतरा विधायक आशीष छाबड़ा ने किया। इस अवसर पर भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं आम जनता रैली में उपस्थिति रहीं, रैली का समापन ग्राम निनवा में हुआ। जहां विधायक आशीष छाबड़ा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज महात्मा गांधी की जयंती हैं, महात्मा गांधी के आदर्श उनके बताएं रास्ते आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितना कल हुआ करते थे। आज चारों ओर आशंका तथा हिंसा का माहौल बना हुआ हैं, ऐसे में महात्मा गांधी का विचार ही हमें सदमार्ग पर ले जा सकता हैं। भाजपा जो गोडसे का समर्थन करने वाली पार्टी हैं और जिनके विचार ही समाज में अलगाव का रहता हैं, आज देश में राज कर रही हैं। भारत वर्ष में चहुं ओर आशंका का माहौल बना हुआ हैं, आज समाज को एकजुट किये जाने की आवश्यकता हैं तथा महात्मा गांधी के रास्ते में चलकर कांग्रेस पूरे देश को एक सूत्र में पिरोएगी। भाजपा का काम सिर्फ समाज, धर्म और जाति के आधार पर बांटना ही रहा हैं, जब भी भाजपा चुनाव में हारते हुए अपने को देखते हैं वहा लोगों को धर्म के आधार पर बांटने में लग जाती हैं, जाति के आधार पर बांटने में लग जाती हैं, संप्रदाय में वह वैमनष्य फैलाने का काम में लग जाती हैं। जबकि आज मानव समाज को शांति और अहिंसा की सख्त आवश्यकता हैं। आज छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पूरे छत्तीसगढ़ में भरोसा यात्रा के माध्यम से प्रदेश के गांव गांव तक राज्य सरकार की उपलब्धियां को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सीधा ग्रामवासियों से संपर्क स्थापित करने के लिए भरोसा यात्रा आयोजित की हैं, जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों के बीच भरोसे को कायम रखना हैं। भरोसा यात्रा के दौरान बंसी पटेल, प्रथम बनाफर प्रभारी, सुमन गोस्वामी अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी बेमेतरा, लुकेश वर्मा अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी बेमेतरा, शकुंतला मंगत साहू अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बेमेतरा बेमेतरा, ललित विश्वकर्मा महामंत्री, जोगिंदर छाबड़ा, सुनील नामदेव, रवि परगनिया अध्यक्ष जिला किसान कांग्रेस, नवीन ताम्रकार, मनोज शर्मा, भारत पटेल, संदीप राजपूत अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति, मिथलेश वर्मा, चेतन बंजारे, सहदेव साहू, दिलहरन साहू, चंदू धीवर, कुशल नायक, टिकेंद्र परगनिहा, रीता पाण्डे, कामता प्रसाद परगनिया, मिटा नामदेव, प्रवीण शर्मा, आशीष राम ठाकुर, ऋषि वर्मा, जयप्रकाश साहू, फत्ते पटेल, रानी सेन, राजू साहू, जनता साहू, देवा गर्ग, शुभम वर्मा, शिद्दिक खान, अजय सेन, विक्की मिश्रा, प्रतिक दुबे, राजा चौबे, पप्पू साहेब, अर्पित परगनिया, शुभांग परगनिया, संतराम यादव, प्रकाश साहू, गोपाल निषाद, बोधन साहू, दयासिंह वर्मा, भासविंह राज, राजा वर्मा, जगजीत सिंह, कमल साहू, संस्कार शर्मा, हरिश साहू, नीलेश वैष्णव, गौरीशंकर शर्मा, राजेंद्र वर्मा, राजकुमार बंजारे, पिंटू साहू, नीलेश वर्मा, रूबी सलूजा, रीना साहू, बलवंत साहू, सीताराम यदु, शैलेन्द्र साहू, नाथू सेन, कुलेश्वर साहू, रोहित, सेवक वर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारीगण, सदस्यगण, कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47