Advertisement

इंडियन पब्लिक स्कुल बेमेतरा में बेमेतरा पुलिस के द्वारा ‘अभिव्यक्ति’ महिला सुरक्षा ऐप एवं हमर बेटी हमर मान के तहत किया जागरूक

इंडियन पब्लिक स्कुल बेमेतरा में बेमेतरा पुलिस के द्वारा ‘अभिव्यक्ति’ महिला सुरक्षा ऐप एवं हमर बेटी हमर मान के तहत किया जागरूक

बालक/बालिका/महिलाओं संबंधी अपराध, नशा मुक्ति के खिलाफ, सायबर, फर्जी काल, ठगी, यातायात नियमो व अन्य अपराधों के संबंध में किया गया जागरूक

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल के मार्गदर्शन में बालक/बालिकाओ महिलाओं की सुरक्षा एवं जन चौपाल/समाधान शिविर के माध्यम से गांव एवं स्कुल, कालेजों में छात्र/छात्राओं, आमजनों को जागरूक करने जागरूकता अभियान चलाया जा रहा हैं। इसी कडी में आज 3 अक्टुबर को थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा क्षेत्रांतर्गत इंडियन पब्लिक स्कुल बेमेतरा में ‘अभिव्यक्ति’ महिला सुरक्षा टीम की महिला प्रधान आरक्षक वर्षा चौबे एवं आरक्षक नेमसिंह राजपूत के द्वारा इंडियन पब्लिक स्कुल बेमेतरा में शिक्षक/शिक्षिकाओं की उपस्थिति में छात्र-छात्राओं को ‘अभिव्यक्ति’ महिला सुरक्षा ऐप के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर प्रचार प्रसार किया गया। हमर बेटी हमर मान के तहत छात्र-छात्राओं को गुडटच व बेडटच, सेल्फ डिफेंस, महिलाओ पर हो रहें अपराध एवं मोबाइल से सम्बन्धित होने वाले अपराध एवं उनके रोकथाम तथा महिलाओं एवं बालिकाओं पर हो रहें लैंगिक शोषण के बचाव एवं कारण से संबंधित तथा सायबर अपराधों से बचाव हेतू महत्तवपूर्ण जानकारी साझा की गई। समाधान हेल्पलाइन नंबर 9479257558 देकर अपनी समस्या एवं शिकायत की जानकारी तुरंत पुलिस को देने हेतु सलाह दी गई।
नशा मुक्ति को लेकर बताया कि नशा शारीरिक समस्याओं के साथ ही आर्थिक और सामाजिक स्तर पर भी नुकसान का कारण बनता हैं। बच्चों को नशा नहीं करने का संकल्प व इसके दुष्प्रभाव के बारे में भी बताया गया तथा यातायात संबंधी नियमों से अवगत कराते हुये अन्य कानूनी जानकारियां दी गई। इस अवसर पर इंडियन पब्लिक स्कुल बेमेतरा के डायरेक्टर आरके भारती, शिक्षक फलित राम जांगडे, योगेश कुमार साहू एवं अन्य शिक्षक/शिक्षिका एवं छात्र-छात्राएं बडी संख्या में उपस्थित रहें।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47