Advertisement

देवरबीजा पुलिस ने एक सटोरिये से 1100 एवं सट्टा-पट्टी किया जप्त

देवरबीजा पुलिस ने एक सटोरिये से 1100 एवं सट्टा-पट्टी किया जप्त

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – जिला पुलिस के द्वारा जारी हेल्प लाईन नंबर 9479257558 का शुभारम्भ किया गया जिसे समाधान नाम दिया गया है। इस नंबर पर आम नागरिकों के द्वारा कभी भी अपनी शिकायत गोपनीय रूप से दर्ज कराया जा सकता हैं। एक व्यक्तिय से समाधान नंबर पर शिकायत प्राप्त हुआ कि पुलिस चौकी देवरबीजा क्षेत्रांतर्गत देवरबीजा शमशान घाट के मैदान में आमजगह पर विभिन्न नम्बरो पर रूपये पैसो का दांव लगाकर सट्टा-पट्टी लिखता हैं। समाधान में उक्त शिकायत प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता द्वारा समाधान सेल प्रभारी श्रीमती कौशिल्या साहू एवं पुलिस चौकी देवरबीजा प्रभारी को आवश्यक कार्यवाही करने निर्देशित किये। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल व एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 3 अक्टुबर को पुलिस चौकी देवरबीजा क्षेत्रांतर्गत देवरबीजा शमशान घाट के मैदान में आमजगह पर विभिन्न नम्बरो पर रूपये पैसो का दांव लगाकर सट्टा-पट्टी लिख रहा हैं की सुचना पर पहुच कर शिकायत के अधार पर रेड कार्यवाही किया गया, रेड कार्यवाही के दौरान आरोपी सुमेन कुमार यादव पिता गजाधर यादव उम्र 30 साल निवासी केशडबरी पुलिस चौकी देवरबीजा थाना व जिला बेमेतरा को विभिन्न नम्बरो पर रूपये पैसो का दांव लगाकर सट्टा-पट्टी लिखते पकडा गया। पुलिस चौकी देवरबीजा थाना बेमेतरा में जुआ सट्टा का 1 प्रकरण दर्ज कर 1 आरोपी के विरूद्ध धारा 6 छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यावाही की गई हैं। आरोपी के कब्जे से कुल जुमला नगदी रकम 1100 रूपये एवं सट्टा-पट्टी एवं पेन को जप्त किया गया हैं।उपरोक्त कार्यवाही में समाधान सेल एवं पुलिस चौकी देवरबीजा प्रभारी सउनि सुभाष सिंह, आरक्षक कैलाश पाटिल एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भुमिका रही।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47