Ambikapur : मतदाताओं को जागरूक करने स्वीप मैराथन दौड़ का आयोजन 09 नवंबर को……………

मतदाताओं को जागरूक करने स्वीप मैराथन दौड़ का आयोजन 09 नवंबर को……………

पी0एस0यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुंदन कुमार के मार्गदर्शन में  जिले में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। विभिन्न गतिविधियों के द्वारा मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान करने प्रेरित किया जा रहा है तथा शपथ दिलाई जा रही है। इसी क्रम में 09 नवम्बर को मल्टीपरपज स्कूल से सुबह 08ः00 बजे स्वीप मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए आयोजित यह मिनी मैराथन दौड़ मल्टीपरपज स्कूल ग्राउंड से शुरू होकर गुदरी चौक, जनपद कार्यालय रोड, मिशन हास्पिटल रोड से यूटर्न, साक्षरता मार्ग, चर्च के सामने चौक, जोड़ा पीपल, चौपाटी, आकाशवाणी चौक से होते हुए गांधी स्टेडियम पर समाप्त होगी।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

प्रतियोगिता पुरुष एवं महिला दोनों वर्ग में आयोजित होगी, जिसमें दोनों वर्गों में दो आयुवर्ग के प्रतिभागी हिस्सा ले सकते हैं। प्रथम आयु वर्ग में 45 वर्ष तक के तथा दूसरे में  45 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के प्रतिभागी होंगे। प्रत्येक वर्ग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार स्वरूप नगद राशि एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा, वहीं प्रत्येक श्रेणी में दो-दो प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार भी दिया जाएगा।