Advertisement

रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित बालाजी मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में एमबीबीएस थर्ड ईयर के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई

रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित बालाजी मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में एमबीबीएस थर्ड ईयर के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

मृतक की पहचान राजस्थान के अजमेर निवासी विनायक सैनी (21) के रूप में हुई है। शुक्रवार रात उसकी लाश हॉस्टल की तीसरी मंजिल पर रहने वाले दोस्त के कमरे में मिली। विनायक हॉस्टल की चौथी मंजिल पर रहता था।पुलिस के मुताबिक, घटना वाले दिन विनायक घर से लौटकर कॉलेज पहुंचा था। इसके बाद वह अपने दोस्त के कमरे में चला गया। उसका दोस्त भी दो दिन पहले ही घर से वापस आया था। रात करीब 9 बजे दोस्त खाना खाने के लिए कमरे से बाहर गया। कुछ देर बाद जब वह वापस लौटा तो विनायक बेड पर औंधे मुंह पड़ा मिला।

दोस्त ने अन्य छात्रों की मदद से विनायक को बालाजी अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पंडरी पुलिस मौके पर पहुंची और हॉस्टल के कमरे की जांच की।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कमरे से मिली नशीली दवा और इंजेक्शन

जांच के दौरान पुलिस को कमरे से नशीली दवा और इंजेक्शन मिले हैं। पुलिस को एनेस्थीसिया में इस्तेमाल होने वाली फेंटानिल दवा मिलने की जानकारी भी मिली है।

हालांकि, विनायक ने इस दवा का सेवन किया था या नहीं, यह अभी स्पष्ट नहीं है। उसकी मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सामने आएगी।

दोस्तों और परिजनों से पूछताछ

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। विनायक के दोस्तों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस उसके घर लौटने के बाद की गतिविधियों और घटना से पहले की परिस्थितियों की जानकारी जुटा रही है।

साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि छात्र ने किसी नशीली दवा का सेवन किया था या नहीं। पुलिस आत्महत्या के एंगल से भी जांच कर रही है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47