Advertisement

कांग्रेस के सीनियर लीडर और पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने चुनाव में टिकट बंटवारे को लेकर कहा कि, आने वाले समय में संगठन की तरह चुनाव में भी युवाओं की ज्यादा भागीदारी रहेगी

कांग्रेस के सीनियर लीडर और पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने चुनाव में टिकट बंटवारे को लेकर कहा कि, आने वाले समय में संगठन की तरह चुनाव में भी युवाओं की ज्यादा भागीदारी रहेगी। उन्होंने कहा कि, पूर्व सीएम भूपेश बघेल और AICC सचिव देवेंद्र यादव के बीच टकराव जैसी स्थिति नहीं है।

जब ढाई साल सीएम का मामला चल रहा था तब देवेंद्र यादव भूपेश के साथ खड़े थे। उन्होंने कहा कि संगठन सृजन शिविर का मतलब चुनावी तैयारी नहीं है। सिंहदेव ने कहा कि, 50 साल के कम उम्र के युवाओं को ज्यादा टिकट मिल सकते हैं।

दरअसल, छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2028 को लेकर कांग्रेस के बड़े नेता एक तरफ बिलासपुर संभाग स्तरीय संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर के जरिए बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने की कवायद बता रहे हैं। वहीं, पूर्व सीएम टीएस सिंह ने कहा कि किसी चुनाव विशेष को लेकर संगठन सृजन का लक्ष्य नहीं है। बल्कि, दूरगामी लक्ष्य को लेकर शिविर का आयोजन किया गया है।

कांग्रेस में युवाओं की रहेगी बड़ी भागीदारी

टीएस सिंहदेव ने कांग्रेस संगठन में अब युवा नेतृत्व को बड़ी भूमिका देने की तैयारी के संकेत दिए हैं। बिलासपुर में चल रहे संभाग स्तरीय 3 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन उन्होंने कहा कि, आने वाले समय में 50 साल से कम उम्र के लोगों को संगठन में ज्यादा अवसर मिल सकता है।

उन्होंने कहा कि निकाय चुनावों में बड़ी संख्या में युवा प्रतिनिधि चुनकर सामने आ रहे हैं। विधानसभा और लोकसभा में भी युवा नेतृत्व आगे बढ़ रहा है। ऐसे में संगठन के ढांचे में भी इसका असर दिखाई देना स्वाभाविक है।

चुनाव में युवाओं की भागीदारी के संकेत

कांग्रेस के टिकट वितरण में संगठन की तरह 50 साल के कम उम्र के युवाओं को मौका देने के सवाल पर टीएस सिंहदेव ने कहा कि, आने वाले समय में यह नियम लागू हो सकता है। वैसे भी कांग्रेस में पंचायती राज, नगरीय निकाय के चुनाव में युवा चुनकर आते हैं, उन्हें अवसर दिया गया है।

सांसद और विधायक के चुनाव में भी समय के साथ यह निश्चित होगा कि कम उम्र के लोगों को ज्यादा अवसर मिले।

संगठन में लागू होंगे उदयपुर शिविर के फैसले

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

सिंहदेव ने कहा कि प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य केवल कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देना नहीं, बल्कि उदयपुर चिंतन शिविर-2022 में लिए गए फैसलों को संगठन के स्तर पर लागू करना है। बिलासपुर के बाद सरगुजा और फिर रायपुर संभाग में भी इसी तरह के शिविर आयोजित किए जाएंगे।

कांग्रेस को एसटी, एससी, ओबीसी, अल्पसंख्यक और महिलाओं को संगठन में पर्याप्त प्रतिनिधित्व देने वाले मजबूत ढांचे के रूप में तैयार करने पर जोर दिया जा रहा है। इसमें इन वर्गों की कम से कम 50 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में काम किया जा रहा है।

युकां चुनाव में गुटबाजी नहीं, नतीजे के बाद सभी मिलकर काम करेंगे

यूथ कांग्रेस चुनाव में एक पद के लिए कई दावेदार होने को सिंहदेव ने स्वाभाविक बताया। उनका कहना है कि, चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया से होना चाहिए और वरिष्ठ नेताओं को अनावश्यक हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए।

सतनामी समाज के धर्मगुरु बालदास के बड़े बेटे ढाल दास के कांग्रेस में शामिल होने के सवाल पर सिंहदेव ने कहा कि देश में जिस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं, उनसे चिंतित लोग कांग्रेस से जुड़कर देशहित में काम करना चाहते हैं।

आवास पर कहा- श्वेत-पत्र जारी करे केंद्र और सरकार

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर सिंहदेव ने सरकार के आंकड़ों पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पहले 18 लाख आवास की बात कही गई थी, बाद में केंद्र की ओर से 9 लाख आवास की बात सामने आई और अब 11 लाख का आंकड़ा बताया जा रहा है।

उन्होंने सरकार से श्वेतपत्र जारी कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने की मांग की, जिससे यह पता चल सके कि कितने आवास स्वीकृत हुए, कितने बने और कितने परिवारों को इसका लाभ मिला।

प्रशिक्षण शिविर में ये रहे मौजूद

प्रशिक्षण शिविर के पहले सत्र में पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे शामिल हुए। नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत, प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज ने शिविर को संबोधित किया। शिविर में मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया, पूर्व विधायक शैलेष पांडेय, सियाराम कौशिक, जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा, ग्रामीण अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री समेत कांग्रेस के पदधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47