Advertisement

कांग्रेस सरकार फिर से सत्ता में आने वाली है: मोहम्मद अकबर

कांग्रेस सरकार फिर से सत्ता में आने वाली है: मोहम्मद अकबर

कवर्धा । छत्तीसगढ़ में लोकतंत्र का पर्व है। पहले चरण का मतदान सुबह 7 बजे शुरू हो चुका है। 20 सीटों पर ये मतदान हो रहा है। छग में 90 मे से 20 विस सीटों पर प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद होगी। बस्तर संभाग की 12 और राजनांदगांव, कवर्धा, खैरागढ़ और मोहला-मानपुर जिले की 8 सीटों पर वोट डलेंगे। 5 हजार से ज्यादा मतदान केंद्र बनाए गए हैं। महिला वोटरों की मदद के लिए 200 संगवारी और 11 आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

इन 20 सीटों पर 233 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर, मंत्री कवासी लखमा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज शामिल हैं। इनके अलावा 198 पुरुष, 25 महिला प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। इस बार 40 लाख 78 हजार से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। चुनाव आयोग के अनुसार, कुल 40,78,681 मतदाता वोट डालने के पात्र हैं। मतदाताओं में 19,93,937 पुरुष और 20,84,675 महिलाएं हैं। 69 अन्य मतदाता भी हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कवर्धा से कांग्रेस के उम्मीदवार एवं मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि इस बार फिर से कांग्रेस सरकार सत्ता में आने वाली है। इतना ही नहीं मंत्री अकबर ने कहा कि इस बार 70 पार का नारा दिया गया है। भाजपा के भ्रष्टाचार वाले आरोपों पर कहा कि भाजपा डरी हुई है। जनता साफ साफ देख रही है कि प्रदेश में किस पार्टी ने विकास किया है।

मोहम्मद अकबर ने कहा कि बीजेपी इतनी डरी हुई है कि अब कांग्रेस पर कई आरोप लगाकर जीतने का प्रयास कर रही है लेकिन वह नहीं जानती कि जनता हमेशा सच का साथ देती है। उन्होंने कहा कि सच्चाई धरातल है जिसको जो कहना है वह कहे। हम सरकार फिर से बनाने जा रहे हैं। बता दें कि कवर्धा से कांग्रेस ने जहां मोहम्मद अकबर को मैदान में उतारा है तो वहीं बीजेपी ने विजय शर्मा को टिकट दिया है

इन सीटों पर सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक मतदान
मोहला-मानपुर, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, दन्तेवाड़ा, बीजापुर, कोटा

इन सीटों पर सुबह 8 से शाम 5 बजे तक होगा मतदान
पंडरिया, कवर्धा, खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुनी, बस्तर, जगदलपुर, चित्रकोट।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47