भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे आज वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर बॉलिंग का फैसला किया है।
मुकाबले का टॉस सुबह 7 बजे और मैच 7:30 बजे शुरू होना था, लेकिन बारिश के कारण इसमें देरी हुई। बारिश के चलते भारतीय टीम ने शुक्रवार को अपना प्रैक्टिस सेशन भी रद्द कर दिया था। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम को वेलिंगटन कॉलेज की इंडोर फैसिलिटी में अभ्यास करना पड़ा।













