Advertisement

सरगुजा की राजकुमारी आशा कुमारी हिमाचल प्रदेश की पूर्व मंत्री ने कांग्रेस के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया।

बलरामपुर: सरगुजा की राजकुमारी आशा कुमारी हिमाचल प्रदेश की पूर्व मंत्री ने कांग्रेस के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया।

राजपुर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा प्रचार अभियान को गति दी जा रही है आज राजपुर जनपद के धंधापुर में जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री हिमाचल प्रदेश व सरगुजा की राजकुमारी आशा कुमारी ने कहा कि प्रदेश में पहले जो अच्छे काम हुए हैं उन कामों को गति देने के लिए फिर से कांग्रेस की सरकार बनाएं और कांग्रेस को बहुमत मिलने पर आने वाले समय में छत्तीसगढ़ में ₹32 किलो धान की खरीदी की जाएगी कांग्रेस ने जो अपना घोषणा पत्र किया है वह छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए विकास के रास्ते पर ले जाने वाला है भारतीय जनता पार्टी नकल करती है और उसने जो घोषणा पत्र प्रस्तुत किया है उसमें किए गए दावे खोखले हैं और वह छत्तीसगढ़ के लोगों के हित के बारे में नहीं सोचती है।

योजना आयोग के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री डॉ प्रेम शाह सिंह ने कहा कि क्षेत्र के लोगों के विकास के लिए कांग्रेस ने जो काम किया है वह आप लोगों के सामने है आने वाले समय में और बेहतर कार्य होगा कांग्रेस ने जो घोषणा पत्र आप लोगों के लिए रखा है वह घोषणा पत्र आने वाले समय में सशस्त्र लागू होगा और आने वाले समय में केजी से पीजी तक की पढ़ाई मुफ्त होगी हमारे द्वारा चलाए जा रहे आत्मानंद स्कूल वरदान साबित हुए हैं गांव के बच्चे भी फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने लगे हैं आने वाले समय में सभी स्कूलों को आत्मानंद स्कूल में परिवर्तित कर दिया जाएगा विकास आपके दरवाजे पर खड़ी है आप लोगों को तय करना है और आने वाले समय में कांग्रेस की सरकार भारी बहुमत से बनानी है।
उपस्थित जनसमूह को लालसाय मिंज विवेक सिंहदेव पुरनचंद जायसवाल,हृदय लाल कौशिक, कन्नीलाल जायसवाल,राम बिहारी यादव,चन्द्र यादव ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व जनपद सदस्य मो. इलियास, प्रिंस जायसवाल धर्मपाल टेकाम,दरबारी राम पुनित टेकाम व धधांपुर पंचायत के सरपंच सुरहेलो बाई ने भी कांग्रेस प्रवेश किया जिन्हें आशा कुमारी जी ने पुष्प गुच्छ देकर उनका उत्साह वर्धन किया।

इस दौरान राम अयोध्या सिंह गोपी राम, सुरेश सोनी प्रमोद ठाकुर विद्यानंद दुबे, पंकज जयसवाल दिलीप जायसवाल क्षेत्र के सरपंच, उपसरपंच पंच व अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष सुनील सिंह ने किया वह उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47