Advertisement

Ambikapur : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने पेट्रोल पंप संचालकों एवं गैस एजेंसियों के संचालकों की ली बैठक…………

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने पेट्रोल पंप संचालकों एवं गैस एजेंसियों के संचालकों की ली बैठक…………

पी0एस0यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// विधानसभा निर्वाचन 2023 के मद्देनजर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुंदन कुमार ने शनिवार को जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में पेट्रोल पंप संचालकों एवं गैस एजेंसियों के संचालकों की बैठक ली। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी कुंदन कुमार ने कहा आगामी 17 नवम्बर को जिले में विधानसभा निर्वाचन होना है, विभिन्न कार्यों के सम्पादन हेतु पर्याप्त मात्रा में ईंधन की आवश्यकता होगी। उन्होंने बताया कि विधानसभा निर्वाचन को सुचारू रूप से सम्पादित करने हेतु पेट्रोल-डीजल ईंधन के अतिरिक्त खपत को देखते हुए प्रत्येक पम्पों को नियमानुसार प्रतिदिन 2 हजार लीटर का स्टॉक आरक्षित रखना होगा। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में संलग्न वाहनों को निर्वाचन शाखा से जारी पर्चियों के माध्यम से पेट्रोल डीजल उपलब्ध कराया जाए, इसमें किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न ना हो। इसके साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि वास्तविक ग्राहकों को ही पेट्रोल डीजल प्रदान किया जाए तथा वास्तविक भुगतान करने वालों के ही नाम से बिल जारी किया जाए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इस दौरान कलेक्टर ने पेट्रोल पंप संचालकों को कहा कि प्रत्याशी द्वारा ईंधन से सम्बंधित व्यय की जानकारी भी व्यय शाखा में दी जानी है। उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की संलिप्तता पाए जाने पर सम्बन्धित पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उन्होंने सभी गैस एजेंसियों के संचालको को कहा कि निर्वाचन के दौरान केंद्रीय सुरक्षा बलों एवं अन्य जिलों के सुरक्षा बलों के लिए आवश्यक व्यवस्था हेतु गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाने हेतु भी स्टॉक सुरक्षित रखें। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुनील नायक, जिला कोषालय अधिकारी अनिल सिन्हा, जिला खाद्य अधिकारी रविन्द्र सोनी, डिप्टी कलेक्टर डी एस उइके, सम्बन्धित अधिकारी सहित जिले के समस्त पेट्रोल पम्पों के संचालक एवं गैस एजेंसियों के संचालक उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47