Advertisement

राज्यपाल हरिचंदन ने ‘नृत्य रहस्य‘ पुस्तक का किया विमोचन

रायपुर : राज्यपाल हरिचंदन ने ‘नृत्य रहस्य‘ पुस्तक का किया विमोचन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने आज प्रसिद्ध ओडिशी नृत्यांगना श्रीमती पूर्णश्री राऊत द्वारा लिखित पुस्तक ‘‘नृत्य रहस्य द सेक्रेड मिस्टिक्स ऑफ डांस‘‘ का आज राजभवन में विमोचन किया।
संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग द्वारा प्रकाशित यह नृत्य विधा पर श्रीमती राउत द्वारा लिखी गई चौथी पुस्तक है। इस पुस्तक के माध्यम से बताया गया है कि नृत्य के माध्यम से स्वस्थ रहा जा सकता है और बड़ी-बड़ी से बिमारियों को दूर किया जा सकता है। नृत्य प्राचीनतम योग कला का एक स्वरूप है। यह शारीरिक तंत्र क्रिया, कुंडलिनी जागरण, आत्मा को परमात्मा से जोड़ने का एक माध्यम है। भारतीय शास्त्रीय नृत्य एक ऐसी विधा है जिससे शरीर के अंग में हल-चल होती है और ऊर्जा जागृत होती है तथा आध्यात्मिक अनुभूति का भाव पैदा करती है। इस पुस्तक में छत्तीसगढ़ के बस्तर से लेकर सरगुजा तक के ऐतिहासिक मंदिरों में अंकित नृत्य मुद्राओं का उल्लेख किया गया है। राज्यपाल श्री हरिचंदन ने पुस्तक प्रकाशन के लिए श्रीमती राऊत को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
पुस्तक विमोचन के अवसर पर राज्यपाल के सचिव अमृत खलखो, संस्कृति विभाग के सचिव अन्बलगन पी, संचालक विवेक आचार्य, रेडक्रॉस सोसाइटी छत्तीसगढ़ के सीईओ एम. के. राऊत, रेडक्रॉस छत्तीसगढ़ सोसाइटी के अध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47