Advertisement

छत्तीसगढ़ में जीती कांग्रेस तो टीएस सिंहदेव बनेगे सीएम? प्रदेश अध्यक्ष ने कही यह बात

छत्तीसगढ़ में जीती कांग्रेस तो टीएस सिंहदेव बनेगे सीएम? प्रदेश अध्यक्ष ने कही यह बात

छत्तीसगढ़ में दोनों चरणों के मतदान सफलतापूर्वक हो गए हैं। अब लोगों को 3 दिसंबर के दिन होने वाले मतगणना का इंतजार है। वहीं, अब कांग्रेस की समीक्षा बैठक को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज का बयान सामने आया हैं उन्होंने कहा कि दो दिनों तक समीक्षा हुई है और प्रत्याशियों से चर्चा हुई है। पार्टी ने बेहतर चुनाव लडा हैं। 2023 में कांग्रेस फिर से सरकार बना रही हैं। छत्तीसगढ़ में 75 प्लस सीटों पर जीत कर आएंगे।

टीएस सिंहदेव के सीएम बनने के बयान पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि वो बयान हमारे वरिष्ठ नेता का व्यक्तिगत हैं। भाजपा को मुद्दा चाहिए। वो बड़े लीडर, उनका सोचना कहना छत्तीसगढ़ के लिए मायने रखता है, ये उनका व्यक्तिगत बयान हैं। वहीं, मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा हमारी सरकार बन रही हैं। उसके बाद विधायक दल की बैठक में निर्णय लिया जाएगा। अंतिम फैसला आलाकमान का रहेगा।

उपमुख्यमंत्री व अंबिकापुर से कांग्रेस प्रत्याशी टीएस सिंहदेव के सीएम बनने के बयान पर पीसीसी चीफ दीपक बैज का बयान सामने आया है. बैज ने कहा, वो बयान हमारे वरिष्ठ नेता का व्यक्तिगत हैं. भाजपा को मुद्दा चाहिए, वो बड़े लीडर उनका सोचना कहना छत्तीसगढ़ के लिए मायने रखता है. ये उनका व्यक्तिगत बयान है.

कांग्रेस की समीक्षा बैठक को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा दो दिनों तक समीक्षा हुई, प्रत्याशियों से चर्चा हुई. पार्टी ने बेहतर चुनाव लडा है. 2023 में कांग्रेस फिर से सरकार बना रही है. छत्तीसगढ़ में 75 प्लस सीटों पर जीत कर आएंगे.

समीक्षा बैठक पर हुई शिकायतों को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा, कुछ शिकायतें आई. कुछ प्रत्याशियों, जिलाध्यक्षों ने शिकायत की है. शिकायतों को पार्टी ने गंभीरता से लिया है. शिकायतों का परीक्षण कराएंगे कुछ गलत होगा तो कार्रवाई होगी.

छत्तीसगढ़ में दोनों चरणों के मतदान सफलतापूर्वक हो गए हैं। अब लोगों को 3 दिसंबर के दिन होने वाले मतगणना का इंतजार है। बता दें कि इस बार हुए विधानसभा चुनाव में सभी पार्टियों ने जोरो-शोरो से मेहनत की है। वहीं, दिग्गज नेताओं ने भी चुनाव प्रचार-प्रसार में जोर प्रदेश में अपनी सरकार लाने के लिए सभाएं और रैलियां की है। इसी बीच टीएस बाबा के “यह मेरा आखिरी चुनाव है… समर्थक चाहते हैं, कि मैं मुख्यमंत्री बनूं वाले बयान पर बीजेपी प्रवक्ता केदार गुप्ता का बयान सामने आया है।

बीजेपी प्रवक्ता केदार गुप्ता ने कहा है, कि बाबा के दु:खी होने का समय जनता ने तय कर दिया है। मतदाता कांग्रेस की सरकार को उखाड़ कर फेंक रहे हैं। बाबा अब मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे। बाबा कांग्रेस के अच्छे नेता रहे हैं। हम चाहेंगे कि वे हमारे साथ नेता प्रतिपक्ष बनकर रहें। केदार गुप्ता ने कहा है, कि भाजपा की सरकार बन रही है। अच्छा विपक्ष होगा तो काम करने मे आनंद आता हैं। कांग्रेस की समीक्षा बैठक पर बीजेपी प्रवक्ता केदार गुप्ता ने कहा, कि मुझे लगता हैं, कांग्रेस की समीक्षा ही छग का एक्जिट पोल हैं। ये आपस में लड़ रहे हैं, इनका सर्वनाश तय है। बीजेपी विपक्ष में हैं, लेकिन आजतक कोई गंभीर शिकायत नहीं आई। कुछ शिकायत आई तो आपस में बैठ के सुलझा लेंगे। कांग्रेस में अभी चुनाव परिणाम नहीं आए हैं और सिर फुटव्वल की स्थिति है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

वहीं, महिला वोटर्स के बढ़ने पर कांग्रेस के बयान पर “हमारी योजनाओं से महिलाएं लाभान्वित हुई इसलिए बढ़ा वोट का प्रतिशत” पर बीजेपी प्रवक्ता केदार गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल में महिलाएं प्रताड़ित होती रही। युवाओं को नग्न प्रदर्शन करना पड़ा। महिलाओ के साथ लगातार दुष्कर्म की घटनाएं घटी। शराबबंदी का वादा पूरा नहीं किया। बीजेपी ने महिलाओं के सम्मान की बात कही, 12 हजार रुपये आर्थिक सहयोग की बात कही इसलिए महिलाओं ने बीजेपी को वोट दिया। इसलिए बीजेपी की सरकार बनेगी ये तय हैं।

छत्तीसगढ़ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजनांदगांव विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी डॉ रमन सिंह आज अपने विधानसभा क्षेत्र राजनांदगांव पहुंचे, इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने का दावा किया।

छत्तीसगढ़ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजनांदगांव विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी डॉ रमन सिंह सोमवार को अपने विधानसभा क्षेत्र राजनांदगांव पहुंचे इस दौरान डॉक्टर रमन सिंह ने यहां भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की, वहीं पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि आगामी 3 दिसंबर को प्रदेश में चुनाव के नतीजे सामने आ जाएंगे, लेकिन अभी जो रुझान प्रदेश की 90 विधानसभा सीटों में मिल रहा है उससे स्पष्ट है कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन रही है। डॉ रमन सिंह ने कहा कि हम 90 विधानसभा में बेहतर स्थिति में है। वहीं 55 से अधिक सीटें भारतीय जनता पार्टी जीतेगी। डॉ रमन सिंह ने कहा कि राजनांदगांव विधानसभा में भी भारतीय जनता पार्टी की जीत पिछले चुनाव के मुकाबले अधिक मतों से होगी। वहीं छत्तीसगढ़ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री टीएस के बयान के मामले में डॉक्टर रमन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा पालन अच्छी बात है। उन्होंने कहा कि टीएस सिंह देव चूक गए, 5 साल पहले अगर इसी बात को दमदारी से बोले होते तो वो मुख्यमंत्री होते, उनको तो उनकी पार्टी ने साढे़ 4 साल तक घूम कर रख दिया, 15 दिन बचा था तो उपमुख्यमंत्री बना दिए। अब सरकार नहीं बन रही है तो जोर मार रहे हैं। पहले जोर मारे होते तो अभी मुख्यमंत्री रहते।

राजनांदगांव पहुंचे डॉ रमन सिंह ने प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने का दावा करने के साथी कहा कि मुख्यमंत्री कौन होगा यह भारतीय जनता पार्टी पहली बैठक में ही तय कर लेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 90 विधानसभा में स्थिति स्पष्ट है और छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बन रही है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47