Advertisement

छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने निर्वाचन आयोग को लिखा पत्र

छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने निर्वाचन आयोग को लिखा पत्र

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारी लगातार केंद्र के समान महंगाई भत्ता देने की मांग कर रहे हैं और इसे पूरा कराने जद्दोजहद कर रहे हैं. वहीं चुनाव के कारण लगे आचार संहिता के बीच छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सभी कर्मचारियों को केंद्र के समान 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने के लिए फेडरेशन ने भारत निर्वाचन आयोग से अनुशंसा की थी.

केंद्र की मोदी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को दिवाली से पहले ही सौगात दे दी थी। सरकार ने दिवाली से पहले 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया था। लेकिन छत्तीसगढ़ सहित अन्य चुनावी राज्यों में आचार संहिता लगने के चलते सरकार महंगाई भत्ता भुगतान का आदेश जारी नहीं कर सकती थी। ऐसे में भी दिवाली में कर्मचारियों की उम्मीदों पर पानी फिर गया।

हालांकि छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर महंगाई भत्ता पर फैसला लेने का आग्रह किया था, लेकिन चुनाव के चलते ये मामला पेंडिंग रह गया। वहीं, अब छत्तीसगढ़ अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन निर्वाचन आयुक्त को पत्र लिखकर केंद्र के समान महंगाई भत्ता भुगतान किए जाने की मांग की है।छत्तीसगढ़ अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन ने निर्वाचन आयुक्त से पत्र लिखकर मांग की है कि नवंबर माह के मध्य में दिवाली का पर्व होने के चलते कर्मचारियों को अतिरिक्त व्यय वहन करना पड़ा और महीने के आखिरी में अब कर्मचारियों की जेब खाली हो गई है, जिसके चलते तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

फेडरेशन ने अपने पत्र में कहा है कि चुनाव के मद्देनजर आचार संहिता लगने के चलते सरकार की ओर से महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के लिए निर्वाचन आयेाग को प्रस्ताव भेजा गया है, लेकिन इस पर अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है। इसी बात को लेकर कर्मचारियों में आक्रोश है। इसके साथ ही फेडरेशन ने निर्वाचन आयोग से मांग की है कि जल्द से जल्द कर्मचारियों के हित में फैसला लिए जाएं।

गौरतलब है कि मोदी सरकार ने 18 अक्टूबर को ही कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत बढ़ोतरी करने का आदेश जारी कर दिया था। इसके साथ ही कर्मचारियों की डीए की नई दर 46% हो गई है। यह बीते 1 जुलाई से प्रभावी होगा। आपको बता दें कि पहली छमाही में केंद्रीय कर्मचारियों को 42% की दर से डीए मिल रहा था। सरकार के नए फैसले से 1 करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों को फायदा मिलेगा। इसमें 60 लाख से ज्यादा पेंशनर्स भी शामिल हैं।

लेकिन दीपावली के पहले अनुमति नहीं मिलने से कर्मचारियों में रोष है. इस बीच एक बार फिर से छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने महंगाई भत्ता को लेकर निर्वाचन आयोग से अनुशंसा की है.

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन पत्र में कहा कि दीपावली राष्ट्रीय त्योहार होने के कारण उक्त पर्व को उत्साह पूर्वक मनाने के लिए अन्य माह की तुलना में प्रदेश के कर्मचारियों को अतिरिक्त आर्थिक व्यय का सामना करना पड़ रहा है. यह पर्व नवंबर माह के मध्य सप्ताह में होने के कारण कर्मचारियों और पेशनरों को आर्थिक कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है.

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47