Advertisement

मतगणना हेतु मतगणना दलों का किया गया रैंडमाइजेशन

मतगणना हेतु मतगणना दलों का किया गया रैंडमाइजेशन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उत्तर बस्तर कांकेर, विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के तहत मतों की गणना आगामी रविवार 03 दिसम्बर को की जाएगी। इसी क्रम में मतगणना हेतु मतगणना दलों का रैंडमाइजेशन जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला की उपस्थिति में किया गया। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में रविवार दोपहर 12.30 बजे रैंडमाइजेशन सम्पन्न हुआ।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि ईवीएम में दर्ज मतों की गणना के लिए जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र अंतागढ़, भानुप्रतापपुर और कांकेर के लिए 14-14 सुपरवाइजर और इतने ही गणना सहायक होंगे, जबकि 6-6 रिजर्व अधिकारी रहेंगे। इसी तरह डाक मतपत्र (पोस्टल बैलेट) हेतु कुल 09 टेबल पर 09 सुपरवाइजर और 18 गणना सहायक नियुक्त किए गए हैं। इसके लिए रिजर्व में 03 सुपरवाइजर और 06 गणना सहायक का प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि गणना टेबल पर कुल 42 और पोस्टल बैलेट टेबल हेतु 09 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा क्रमशः 08 और 03 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रिजर्व के तौर पर तैनात किए गए हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47