Advertisement

भाजपा चुनाव में मिली हार का ठीकरा मोदी पर मढ़ने से बचने के लिए बहाना तैयार कर रही है

भाजपा चुनाव में मिली हार का ठीकरा मोदी पर मढ़ने से बचने के लिए बहाना तैयार कर रही है

रायपुर। भाजपा द्वारा ट्रेजरी में रखे पोस्टल बैलट को स्ट्रांग रूम में रखने की मांग को हास्यपद बताते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मतदान के पश्चात मिले रुझानों से स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस बड़ी बहुमत के साथ फिर सरकार बनाने जा रही है। 7 नवंबर और 17 नवंबर के मतदान के पश्चात आज भाजपा को पोस्टल बैलट पेपर कहां रखी हुई है इसकी याद आ रही है इसका मुख्य कारण भाजपा को चुनाव में करारी हार के मिले संकेत हैं। कई जगह बीजेपी के प्रत्याशी अपनी जमानत बचा ले बड़ी बात होगी। भाजपा के सभी बड़े नेता अपने विधानसभा क्षेत्र में चुनाव हार रहे हैं। भाजपा करारी शिकस्त की ओर आगे बढ़ रही है। भाजपा विधानसभा चुनाव में मिली हार का ठीकरा मोदी पर मढ़ने से बचने के लिए रोज नया बहाने तैयार करती है और एक नई कहानी गढ़ती है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की जनता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का चेहरा सरकार के काम और कांग्रेस के घोषणा पत्र पर भरोसा की। जनता ने भाजपा के अनुनय विनय निवेदन और षड्यंत्र को खारिज कर दिया। छत्तीसगढ़ में भाजपा की घोषणा पत्र और मोदी की गारंटी दोनों फेल हो गई। भाजपा से जुड़े लोग भी कांग्रेस के घोषणा पत्र पर भरोसा किया। कांग्रेस ने 5 वर्षों में जनता से किये वादों को पूरा करके जो भरोसा हासिल की है। वह भरोसा अब भी बरकरार है और आगे भी बरकरार रहेगा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47