स्कूल के अनुरूप विद्यार्थियों को भी बनाये उत्कृष्ट- कलेक्टर

  • अब प्रवेश के लिए 30 जून तक कर सकेंगे आवेदन
  • स्वामी आत्मानंन्द शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय संचालन संबंधी बैठक संपन्न

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)

प्रभा सिंह यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// कलेक्टर संजीव कुमार झा ने कहा कि राज्य शासन की मंशानुरूप स्वामी आत्मानंन्द शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय को राज्य की पहचान दिलाये। विद्यालय के अनुरूप ही विद्यार्थीयो को भी उत्कृष्ट बनाये। सामान्य और उत्कृष्ट स्कूल के विद्यार्थियों में अंतर दिखनी चाहिए। इसके लिए निश्चित ही मेहनत करनी पड़ेगी। कलेक्टर ने यह निर्देश बुधवार को यहाँ स्वामी आत्मानद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय ब्रम्हपारा में आयोजित स्कूल संचालन संबंधी बैठक में प्राचार्य और विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों को दिए।

कलेक्टर ने कहा कि इस वर्ष से 5 और विकासखण्डों में उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल शुरू होगी। स्कूल संचालन के लिए वर्तमान भवन का ही उपयोग करे। स्कूल भवन में निर्माण कार्य सहित फर्नीचर की व्यवस्था जिला प्रशासन की ओर से की जाएगी। स्कूल संचालन के लिए विकासखण्ड शिक्षाधिकारी और प्राचार्य पिछले वर्ष से संचालित अम्बिकापुर और देवगढ़ स्कूल के प्राचार्यो से संपर्क कर जरूरी मार्गदर्शन लें। उन्होंने कहा कि सभी विकासखण्ड के स्कूलों में समय-सारणी सहित सभी गतिविधियों में एकरूपता होनी चाहिए। शिक्षकों की भर्ती के लिए प्रतिनियुक्ति को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि अपने विकासखण्ड के स्कूलों में पदस्थ योग्य शिक्षकों को प्रतिनियुक्ति के लिए आवेदन करायें। प्रतिनियुक्ति के लिए आवेदन नही मिलने की स्थिति में भर्ती के लिए विज्ञापन जारी करें। कलेक्टर ने कहा कि सभी उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के सभी कक्षाओं में शत् प्रतिशत प्रवेश दिलाएं। आनलाईन के साथ आफलाईन आवेदन के लिए 30 जून तक समय सीमा निर्धारित करें। उन्होंने कहा कि नए अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में तृतीय और चतुर्थ वर्ग के कर्मचारियों की व्यवस्था जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा की जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी के पूर्व आदेश के तहत जिन कर्मचारियों ने अब तक स्कूलों में कार्यभार ग्रहण नही किया है उनकी सूची तैयार करें।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

कलेक्टर ने कहा कि 16 जून से नए शिक्षा सत्र शुरू हो गई है। राज्य शासन के निर्देशानुसार स्कूल संचालन करें। जब तक विद्यार्थियों की स्कूल में भौतिक उपस्थिति नहीं होती तब तक आनलाईन माध्यम से पढ़ाई के लिए विषयवार समय-सारणी तैयार करें। कलेक्टर ने छत्तीसगढ़ महतारी दुलार योजना के तहत पात्र 38 विद्यार्थियों को संबंधित विकासखण्ड के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रजी माध्यम विद्यालय में प्रवेश दिलाने तथा योजनानुसार छात्रवृत्ति दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने अब तक कोरोना टीकाकरण नहीं कराने वाले शिक्षकों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि समाज का जागरूक नागरिक होने के बावजूद टीकाकरण नहीं कराना लापरवाही को दर्शाता है। गंभीर बीमारी एवं गर्भवती शिक्षकों को छोड़कर शेष सभी को टीकाकरण कराना है।

बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी डाॅ. संजय गुहे, बह्मपारा स्कुल के प्राचार्य डाॅ. बृजेश पाण्डेय, सर्व शिक्षा अभियान के जिला मिशन समन्वयक डाॅ. संजय सिंह, साक्षर भारत के जिला परियोजना अधिकारी गिरीश गुप्ता, एपीसी रविशंकर तिवारी सहित विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी और प्राचार्य उपस्थित थे ।