Advertisement

आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम की रैंकिंग में धार जिले के तिरला विकासखंड को भारत के मध्य क्षेत्र में प्रथम स्थान

आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम की रैंकिंग में धार जिले के तिरला विकासखंड को भारत के मध्य क्षेत्र में प्रथम स्थान

भोपाल : भारत सरकार के आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम की रैंकिंग में धार जिले के तिरला विकासखंड ने भारत के मध्य क्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने विकासखंड की तिरला की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री जिम्मी बाहेती एवं संपूर्ण टीम को बधाई दी है।इस उपलब्धि पर तिरला विकासखंड को 1.5 करोड़ रुपए पुरुस्कार दिया जाएगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उल्लेखनीय है कि भारत सरकार के आकांक्षी विकासखण्ड कार्यक्रम अंतर्गत देश के 329 जिलों के 500 विकासखंडों को सम्मलित किया गया है। जिसमे मध्यप्रदेश से चयनित 42 विकासखंड में धार जिले का विकासखंड तिरला भी शामिल है।नीति आयोग के निर्देशानुसार सर्वप्रथम विकासखंड द्वारा चिंतन शिविर का आयोजन कर आकांक्षी विकासखंड को प्रेरणादायी विकासखंड में परिवर्तित करने के लिए नीति आयोग के मापदंडों पर रणनीति तैयार की गई। रणनीति तैयार किए जाने के उपरांत धरातल पर कार्यों को संपन्न किया जा रहा है, जिसे गति प्रदान करने के लिये 30 सितंबर 2023 को भारत मंडपम नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा संकल्प सप्ताह का शुभारंभ किया गया। आकांक्षी विकासखण्ड कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य चयनित 500 आकांक्षी विकासखंडों में समस्त विभागों के कार्यों में गति प्रदान कर हितग्राहियों को लाभान्वित करना है। मध्यप्रदेश जिला धार के कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देशन और ज़िला पंचायत के सीईओ शृंगार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन तथा जनपद पंचायत तिरला की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री जिम्मी बाहेती के नेतृत्व में आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम अंतर्गत स्वास्थ एवं पोषण, शिक्षा, कृषि, आधारभूत अधोसंरचना एवं सामाजिक विकास जैसे कुल पांच मापदंडों पर जिला धार के विकासखंड तिरला को दिनांक 7 दिसंबर 2023 को डेल्टा रैंकिंग के आधार पर सेंट्रल ज़ोन में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर भारत सरकार, नीति आयोग द्वारा सम्मानित किया गया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47