Advertisement

छत्तीसगढ़ में किसके सिर सजेगा मुख्यमंत्री का ताज!आज तय हो सकता है नाम

छत्तीसगढ़ में किसके सिर सजेगा मुख्यमंत्री का ताज!आज तय हो सकता है नाम

रायपुर । छत्तीसगढ़ भाजपा में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर मंथन जारी है। शुक्रवार को पार्टी हाईकमान इस पर निर्णय ले सकता है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के लिए शुक्रवार को पर्यवेक्षक नियुक्त किए जा सकते हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार शनिवार तक प्रदेश में पर्यवेक्षक आएंगे और रविवार को विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री के चेहरे पर निर्णय हो सकता है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

राजनीतिक समीक्षकों के मुताबिक पार्टी इस बार ऐसे मुख्यमंत्री की तलाश में है जो कि अगले लोकसभा चुनाव में भी पार्टी को जीत दिलाने में फिट बैठता हो।पार्टी सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री के लिए मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का नाम रेस में पहले है। इसके अलावा केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह और महाराष्ट्र के राज्यपाल व रायपुर में सात बार लोकसभा सदस्य रहे रमेश बैस के नाम पर भी चर्चा है। वहीं बताया जाता है कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) से भी डा. पूणेंदु सक्सेना के नाम पर चर्चा है।

प्रोटेम स्पीकर चुने जा सकते हैं बृजमोहन

छठी विधानसभा के लिए इस बार भाजपा के कद्दावर नेता बृजमोहन अग्रवाल सबसे कम उम्र के प्रोटेम स्पीकर बन सकते हैं। मौजूदा विधायकों में से वह सबसे अनुभवी और आठ बार के विधायक हैं, इसलिए उनकी सबसे अधिक संभावना है। बतादें कि छत्तीसगढ़ की विधानसभा में सबसे अनुभवी विधायक को ही प्रोटेम स्पीकर नियुक्त करने की परंपरा रही है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47