Advertisement

एसपी भावना गुप्ता ने अधिकारी एवं कर्मचारियों को किया सम्मानित

एसपी भावना गुप्ता ने अधिकारी एवं कर्मचारियों को किया सम्मानित

स्वतंत्र, निष्पक्ष, शान्ति पूर्ण एवं पारदर्शिता के साथ निर्विघ्न चुनाव संपन्न कराने में उत्कृष्ट कार्य करने वालों

बेमेतरा – पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के द्वारा छत्तीसगढ विधानसभा निर्वाचन 2023 के दुसरे चरण में बेमेतरा ज़िले की तीनों विधानसभा 68 साजा, 69 बेमेतरा और 70 नवागढ़ में विधानसभा निर्वाचन के लिये आदर्श आचार सहिता लगने के बाद बेमेतरा जिले में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश पर स्वतंत्र, निष्पक्ष, शान्ति पूर्ण एवं पारदर्शिता के साथ निर्विघ्न चुनाव संपन्न कराने में उत्कृष्ट करने वाले अधि./कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक कार्यालय बेमेतरा में 7 दिसंबर को सम्मान समारोह आयोजित कर प्रशस्ति प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।एसपी बेमेतरा भावना गुप्ता ने कहा कि जिलें के सभी अधिकारी एवं जवानों ने छत्तीसगढ आम विधानसभा चुनाव 2023 में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया हैं। उन्होनें अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए पूरी ईमानदारी, अनुशासन और समर्पण का प्रदर्शन किया हैैं। जवानों द्वारा प्रदर्शित उच्च कार्य कुशलता के कारण, उक्त चुनाव स्वतंत्र और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। मतदान के दिन बुजुर्गो और महिलाओं, दिव्यांगजनों को जवानों द्वारा प्रदान की गई मानवीय सहायता ने वर्दीधारी पुलिस के प्रति नागरिकों में विश्वास की पुष्टि की हैैं। चुनौतीपूर्ण और कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपने-अपने कर्तव्यों को अत्यंत ईमानदारी और दक्षता के साथ निभाया हैं। एसपी बेमेतरा भावना गुप्ता के द्वारा जिलें के अधिकारी एवं जवानों के कार्यो की सराहना करते हुए बधाई देकर उनके उज्वल भविष्य की शुभकामना की गई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

सम्मानित हुये अधिकारी/कर्मचारियों -विधान सभा निर्वाचन 2023 स्वतंत्र, निष्पक्ष, शान्ति पूर्ण एवं पारदर्शिता के साथ निर्विघ्न चुनाव संपन्न कराने में उत्कृष्ट करने वाले अधि./कर्मचारी एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, एसडीओपी बेरला तेजराम पटेल, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी कमलनारायण शर्मा, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, प्रशिक्षु डीएसपी बृजकिशोर यादव, रक्षित निरीक्षक मनीष राजपूत, निरीक्षक अजय कुमार सिन्हा, निरीक्षक चंद्रदेव वर्मा, निरीक्षक विवेक पाटले, निरीक्षक मुकेश यादव, निरीक्षक संतोषी ग्रेस, निरीक्षक भावना खंडारे, उप निरीक्षक मयंक मिश्रा, उप निरीक्षक भुनेश्वर यादव, उप निरीक्षक राजकुमार साहू, उप निरीक्षक अलील चंद, उप निरीक्षक राकेश साहू, उप निरीक्षक योगेश अग्रवाल, उप निरीक्षक यशवंत जंघेल, उप निरीक्षक दुलेश्वर चंदवंशी, उप निरीक्षक प्रवासी यादव, उनि (अ) प्रदीप देशमुख, सउनि सुभाष सिंह, सउनि डी.एल. सोना, कंवल सिंह नेताम, जहीर खान, मोहन साहू, सुरेश राजपूत, कृष्ण कुमार क्षत्री, दीनानाथ सिन्हा, उदल टांडेकर, विष्णु सप्रे, सउनि (अ) अजय कुमार देवांगन, प्रधान आरक्षक रविंद्र तिवारी, देवनारायण तिवारी, नरेन्द्र मनहर, एश्वर्य क्षत्री, रामेश्वर मांडले, लोकेश सिंह, हेमंत साहू, विक्रम राजपूत सखाराम टंडन, खोमलाल साहू, राजेश राजपूत, पन्नालाल सिन्हा, दौलत वर्मा, आरक्षक रामानुज जायसवाल, अंश प्रताप सिंह, वाजिद खान, संजय पाटिल, विश्राम साहू, मिथलेश साहू, वासुदेव साहू, विरेन्द्र चंद्राकर, विजेन्द्र टंडन, राकेश मरावी, मुकेश यादव, पुष्षोत्तम कुम्भकार, भुषण राजपूत, मनीष देवांगन, महिला आरक्षक केशर जहां एवं अन्य अधि./कर्मचारी को प्रशस्ति प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47