Advertisement

जनता को कोई तकलीफ ना हो इस बात का रखें विशेष ध्यान – ईश्वर साहू

जनता को कोई तकलीफ ना हो इस बात का रखें विशेष ध्यान – ईश्वर साहू

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

साजा/बेमेतरा – साजा विधायक ईश्वर साहू ने विधायक बनने के बाद शुक्रवार को नगर के विभिन्न शासकीय कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। वे जनपद पंचायत कार्यालय पहुंचे, जहाँ विधायक का मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रकाश मेश्राम ने गुलदस्ता भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान विधायक ने पूरे कार्यालय का दौरा करते हुए सभी विभागों की जानकारी ली। आरईएस कार्यालय के सामने पहले गंदगी को लेकर नाराजगी जहर करते हुए तत्काल व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश दिए। विभाग के एसडीओ उपस्थित नहीं रहने पर विधायक ने नाराजगी जाहिर करते हुए नोटिस देने के लिए कहा। उन्होंने अधिकारियों को व्यवस्था में सुधार लाने की हिदायत देते हुए स्पष्ट रूप से कहा कि कार्यशैली में बदलाव आ जाना चाहिए, जनता को कोई तकलीफ ना हो इस बात का विशेष ध्यान रखें, सरकार की योजनाएं पूरी तरह लोगों तक पहुंचे। जनपद का निरीक्षण करने के बाद विधायक शासकीय अस्पताल का दौरा किए, जहां साफ सफाई को लेकर सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने पूरे स्टाफ के साथ मुलाकात करते हुए समस्त समस्याओं के बारे में जानकारी ली, अस्पताल में सभी सुविधाएं उपलब्ध होगी इसके लिए सूची बनाकर देने के लिए कहा गया। विशेष रूप से सफाई को लेकर विधायक दोनों विभागों में खासी नाराजगी जाहिर की व उन्होंने दोबारा जल्द दौरा करने की बात कहते हुए कहा कि व्यवस्था में सुधार हो जाना चाहिए। विधायक के दौरे में लाल शौर्यजीत सिंह, जिला पंचायत सदस्य गोवेंद पटेल, रोहित ठाकुर, हनुमंत साहू, ज्वाला सिंह, आयुष शर्मा, घणाराम साहू, राजकुमार देशलहरा, विनोद शर्मा, जानूक राम मांडवी, लारा यादव, गोलू सोनी सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47