Advertisement

टीएस सिंहदेव को PCC चीफ बनाने की चर्चा

टीएस सिंहदेव को PCC चीफ बनाने की चर्चा

हार के बाद बृहस्पत व जयसिंह का फूटा गुस्सा

शीर्ष नेताओं के दबाव में थी प्रभारी

एक ही व्यक्ति चला रहा था सरकार…!

टीएस सिंहदेव छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चीफ बनाए जा सकते हैं…

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

रायपुर। प्रदेश में कांग्रेस की करारी हार को लेकर दिल्ली में कोरग्रुप की बैठक से पहले राजधानी रायपुर में पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह ने कुमारी सैलजा और टीएस सिंहदेव पर करारा हमला बोला है। वहीं जयसिंह अग्रवाल ने हार का पूरा ठीकरा भूपेश बघेल पर फोड़ दिया। हालांकि उन्होंने भूपेश का नाम नहीं लिया लेकिन इशारा काफी थी। बृहस्पत सिंह ने प्रदेश प्रभारी सैलजा पर बड़े नेताओं के हाथों बिकने का आरोप लगाते हुए राहुल गांधी से तत्काल उन्हें हटाने की मांग की है। जिसकी तस्दीक सीपत के कांग्रेस नेता अरूण तिवारी और बिलायपुर के मेयर रामशरण यादव के चुनाव से पहले एख वायरल वीडियों ने कर दिया था, जिसमें सैलजा पर लेनदेन का गंबीर आरोप लगाया गया था। यहां तक बोला गया ता कि कांगरेस की टिचकट 4 करोड़ में बेचे गए और पैसा सैलजा के पिता के हरियाणा स्थित स्कूल में हवाला किया गया। (लेकिन जनता से रिश्ता इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता)। चुनाव के बाद बृहस्पत सिंह ने तीखे आरोप लगाए। उन्होंने सीधे तौर पर कहा, बीजेपी को सत्ता में लाने का श्रेय टी. एस. सिंहदेव को जाता है। मेरी भाजपा से मांग है कि, इसके एवज में उन्हें राज्यपाल बनाया जाए। बृहस्पत सिंह ने आगे कहा, छत्तीसगढ़ के बड़े नेताओं पर घमंड सिर चढ़कर बोल रहा था। कांग्रेस जिस पीएम को घेर रही थी, डिप्टी सीएम मंच से उनके लिए कह रहे थे। मोदी जी अच्छा काम कर रहे हैं। ऐसे में जनता और कांग्रेस कार्यकर्ता कैसे समर्थन करेंगे। पूरी पार्टी कहती रही कि, हमने 36 वादे पूरे किए और टीएस सिंहदेव बार-बार दोहराते रहे कि 12 वादे पूरे किए गए हैं। आगे उन्होंने कहा टी। एस। सिंहदेव पूर्णकालिक सीएम बनते तो कांग्रेस की वही हालत होती, जो पांच वर्ष पूर्व रमन सरकार की वजह से भाजपा की हुई। हम 15 में सिमट जाते।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47