Advertisement

एक कॉल आया और रमन सिंह ने रखा था विष्णु देव साय के नाम का प्रस्ताव

एक कॉल आया और रमन सिंह ने रखा था विष्णु देव साय के नाम का प्रस्ताव

रायपुर। विष्‍णुदेव साय छत्‍तीसगढ़ के अगले मुख्‍यमंत्री होंगे। कुनकुरी सीट से विधानसभा चुनाव जीतकर पहुंचे साय को आज भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में हुई इस बैठक के दौरान कई घटनाक्रम हुए।

सूत्रों के अनुसार पार्टी की तरफ से नियुक्‍त तीनों पर्यवेक्षकों अलग-अलग कमरों में विधायकों से वन टू वन बात की। इसके बाद विधायक दल की बैठक शुरू हुई। इसी दौरान पूर्व सीएम और पार्टी के राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष डॉ. रमन सिंह के पास किसी का कॉल आया। डॉ. रमन कमरे से बाहर जाकर फोन पर कुछ देर बात करने के बाद लौट आए। चर्चा है कि यह फोन दिल्‍ली से आया था। डॉ. रमन राजनांदगांव सीट से विधायक हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इसके बाद बैठक शुरू हुई तो पर्यवेक्षकों ने विष्‍णुदेव साय का नाम भाजपा विधायक दल के नेता और मुख्‍यमंत्री के रुप में प्रस्‍तावित किया। बतौर विधायक और राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष डॉ. रमन सिंह और दूसरी राष्‍ट्रीय उपाध्यक्ष और कोंडगांव की विधायक लता उसेंडी ने इस प्रस्‍ताव का अनुमोदन किया। इसके बाद वरिष्‍ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल सहित अन्‍य विधायकों ने इस प्रस्‍ताव का समर्थन किया। इसके साथ ही तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इस तरह साय भाजपा विधायक दल के नेता चुन लिए गए।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47