Advertisement

रामानुजगंज के पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह द्वारा अमर्यादित बयानबाजी को लेकर कांग्रेस से बाहर का रास्ता दिखाने की मांग

रामानुजगंज के पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह द्वारा अमर्यादित बयानबाजी को लेकर कांग्रेस से बाहर का रास्ता दिखाने की मांग

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

अम्बिकापुर/ रामानुजगंज के पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह द्वारा अमर्यादित बयानबाजी को लेकर कांग्रेस के आदिवासी और महिला नेताओ ने पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाने की मांग की है।
पूर्व विधायक खेल साय सिंह, डॉ प्रीतम राम, महापौर डॉ अजय तिर्की,जिला पंचायत अध्यक्ष मधु सिंह,पूर्व जनपद अध्यक्ष जगजीत मिंज,सरगुजा जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता,सूरजपुर जिला अध्यक्ष भगवती राजवाड़े,औषधीय पादप बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक,पूर्व अध्यक्ष श्रम कल्याण शफी अहमद सहित कांग्रेस नेताओं ने राजीव भवन में पत्रकार वार्ता कर कहा कि चुनाव पूर्व से ही वृहस्पति सिंह लगातार पार्टी फोरम के बाहर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर प्रेस एवं मीडिया के सामने आधारहीन और अपमानजनक शब्दावली में आरोप लगाते रहे हैं।प्रदेश प्रभारी जो कि एक महिला हैं के विरुद्ध उनके द्वारा जिस प्रकार से अशोभनीय भाषा का प्रयोग करते हुए आरोप लगाया गया है उससे पार्टी के अंदर काफी आक्रोश व्याप्त हैं। पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव पर पहले भी उन्होंने निजी हमला किया था।इस बार प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा पर स्तरहीन व्यक्तव्य दिया है। कांग्रेस पार्टी महिलाओ का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी।हालांकि पार्टी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है
लेकिन कार्यकर्ता,इससे संतुष्ट नहीं है। उन्होंने पूर्व विधायक वृहस्पति सिंह के पार्टी से तत्काल निलंबन की मांग की है।कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श दीपक बैज के साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लीकार्जुन खडगे को इस सम्बंध में पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि बृहस्पति सिंह को पार्टी से तत्काल निलंबित किया जाये। वे मानसिक संतुलन खोकर लगातार अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर बयान दे रहे है। वे आदतन अमर्यादित बयान देते हैं और पार्टी की गरिमा को ठेस पहॅुंचाते हैं। उनके इस प्रकार के बयानबाजी के कारण कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटता है। ऐसे में तत्काल उन्हें निलंबित कर पार्टी के बाहर का रास्ता दिखाना चाहिये।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47