Advertisement

डॉ रमन सिंह बनाए गए विस अध्यक्ष, विजय शर्मा और अरुण साव बने डिप्टी सीएम

डॉ रमन सिंह बनाए गए विस अध्यक्ष, विजय शर्मा और अरुण साव बने डिप्टी सीएम

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री के रूप में विष्णुदेव साय को चुन लिया गया है। वहीं सूत्रों के अनुसार खबर आ रही है कि डॉक्टर रमन सिंह विधानसभा अध्यक्ष बनाए गए है। वहीं इसके साथ छत्तीसगढ़ में दो डिप्टी सीएम में होंगे, विजय शर्मा और अरुण साव उप मुख्यमंत्री होंगे।

बीजेपी ने सीएम पद के लिए जहां आदिवासी नेता का चुनाव किया है तो वहीं दो डिप्टी सीएम के चुनाव के वक्त ओबीसी वोट बैंक को भी ध्यान में रखा गया है। अरुण साव सांसद रहे है और बतौर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विधानसभा चुनाव में छग बीजेपी की कमान संभाली, अरुण साव ओबीसी समाज से आते हैं। विजय शर्मा कबीरधाम जिले के कर्वधा से बीजेपी विधायक हैं। उन्होंने 39, 592 वोटों के अंतर से मंत्री मोहम्मद अकबर को हराया है। विजय शर्मा छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रदेश महासचिव हैं, बीजेपी युवा मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। 50 वर्षीय विजय शर्मा पहली बार विधायक बने हैं।
पहली बार विधायक निर्वाचित हुए हैं अरुण साव

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

वहीं, अरुण साव की बात करें तो उन्होंने मुंगेली जिले की लोरमी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी थानेश्वर साहू को 45891 वोटों से हराया है। वह फिलहाल बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हैं। पिछले साल अगस्त महीने में ही उन्हें विष्णु देव साय की जगह प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई थी। वह बिलासपुर लोकसभा सीट से सांसद रहे हैं। विधायक निर्वाचित होने के बाद केंद्रीय नेतृत्व ने उनसे सांसद के पद से इस्तीफा मांगा था। विजय शर्मा की तरह 55 वर्षीय अरुण साव भी पहली बार विधायक निर्वाचित हुए हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47