Advertisement

Ambikapur : भारत सरकार की योजनाओं से सीधे जुड़ कर हितग्राही उठाएं लाभ………….

भारत सरकार की योजनाओं से सीधे जुड़ कर हितग्राही उठाएं लाभ………….

पी0एस0यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// विकसित भारत संकल्प यात्रा की जिले में शुरुआत हो चुकी है। 18 दिसंबर से हर जनपद पंचायत के 2-2 ग्राम पंचायतों में वैन पहुंचेगी। जिससे लोगों को योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही वंचित हितग्राहियों का पंजीयन कर तुरंत योजना से जोड़ा जाएगा और योजना का लाभ मिलना सुनिश्चित किया जायेगा।
आगामी शिविर 18 दिसम्बर को विकासखंड अंबिकापुर के मेन्ड्राकला के ग्राम पंचायत केशवपुर, हर्राटिकरा, थोर, लब्जी तथा 19 दिसम्बर को बकिरमा, कोल्डिहा, बांकीपुर में आयोजित होगी। 18 दिसम्बर को विकासखंड लखनपुर के केवरा के ग्राम पंचायत केवरा, टपरकेला, केवरी, जुनाडीह, बंधा में तथा 19 दिसम्बर को कुंवरपुर, लोसंगा, बेलदगी आयोजित होंगे।
इसी प्रकार 18 दिसम्बर को विकासखंड लुण्ड्रा के ग्राम पंचायत पटोरा, बरडीह, जमीरा में तथा 19 दिसम्बर को बरकोल,सखौली आयोजित होंगे।इसी प्रकार 18 दिसम्बर को विकासखंड बतौली के ग्राम पंचायत गहिला, देवरी में तथा 19 दिसम्बर को बेलकोटा, झरगवां में आयोजित होंगे। 18 दिसम्बर को विकासखंड उदयपुर के ग्राम पंचायत सानिबर्रा, लक्ष्मणगढ़, सायर, भकुरमा में तथा 19 दिसम्बर को कुमडेवा, बुले में आयोजित होंगे।
file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47