Advertisement

दुनिया को सामाजिक समरसता का संदेश दिया बाबा गुरु घासीदास ने – आशीष छाबड़ा

दुनिया को सामाजिक समरसता का संदेश दिया बाबा गुरु घासीदास ने – आशीष छाबड़ा

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बहुनवागांव में गुरु बालक दास स्मृति स्थल सतनाम धाम एवं नगर के वार्ड 07 में आयोजित परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जयंती समारोह में मुख्यअतिथि पूर्व विधायक बेमेतरा आशीष छाबड़ा शामिल हुए। सर्वप्रथम गुरू गद्दी एवं जैतखाम में पूजा-अर्चना बाबा गुरू घासीदास की जयकारा लगाते हुए क्षेत्रवासियों की खुशहाली की कामना किए। इस अवसर पर पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने कहा कि बाबा गुरू घासीदास ने ‘मनखे-मनखे एक समान’ के अपने प्रेरक संदेश के जरिए लोगों में स्वाभिमान जगाया, गुरू बाबा घासीदास ने देश और दुनिया को मानवता का संदेश दिया, बाबा गुरू घासीदास ने तत्कालीन समय में सहज-सरल छत्तीसगढ़ी भाषा में पंथी गीतों के जरिए अपने विचारों को जन-जन तक पहुंचाया, गुरू बाबा के उपदेशों में समतामूलक समाज निर्माण की परिकल्पना की गई है, जिसे साकार करने के लिए हम सबको मिलकर काम करना होगा, बाबा गुरूघासीदास ने कुरीतियों को दूर किया तथा सत्य से लोगों का साक्षात्कार कराया, शांति का संदेश देकर समाज में जात-पात का भेदभाव मिटाया उन्होंने सत्य का अलख जगाने लगातार यात्राएं की, लोगों को नशामुक्ति का पाठ पढ़ाया। बाबा गुरू घासीदास ने सत्य का प्रतीक जैतखाम को बताया, सतनाम पंथ का श्वेत ध्वज शांति का प्रतीक है, बाबा गुरूघासीदास ने सामाजिक समरसता का संदेश दिया, उनका संदेश आज भी प्रासंगिक हैैं। दया, करूणा, सत्य मार्ग पर चलने, नारी सम्मान एवं पशुओं से प्रेम करने कहा सतनाम के रास्ते पर चलने से जीवन में कामयाबी मिलती हैैं। इस अवसर पर शकुंतला मंगत साहू अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बेमेतरा, टीआर जनार्दन, लुकेश वर्मा अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी बेमेतरा, सुमन गोस्वामी अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी बेमेतरा, शशिप्रभा गायकवाड़ सदस्य जिला पंचायत बेमेतरा, ललीत विश्वकर्मा महामंत्री, मिथलेश वर्मा उपाध्यक्ष जनपद पंचायत बेमेतरा, राजालाल बंजारे अध्यक्ष जिला प्रगतीशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज, देवीचंद डेहरे, मनोज शर्मा सभापति, रश्मी मिश्रा सभापति, आशीष ठाकुर सभापति, जनता साहू एल्डरमैन, चंदू शीतलानी एल्डरमैन, प्रशांत तिवारी एल्डरमैन, अजय सेन, विक्की मिश्रा, सौरभ राघव, कोमल मानदेव, चंद्रिका घृतलहरे, राजकुमार बंजारे, रामजी कोशले, संदीप खरे, राजेश नौवरंगे, रामप्रदास बघेल, तुकाराम खांडे, रामनारायण, मैनादेवी मांडले सहित बड़ी संख्या में सामाजिक पदाधिकारीगण, सदस्यगण उपस्थित रहें।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47