Advertisement

डीएवी जांता के संस्कृत शिक्षिका को राष्ट्रपति ने किया पुरस्कृत

डीएवी जांता के संस्कृत शिक्षिका को राष्ट्रपति ने किया पुरस्कृत

राष्ट्रपति अवार्ड मिलना गर्व के पल – प्राचार्य जायसवाल

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जांता जोकि सीबीएसई शिक्षण संस्थान हैं, जहां अनेक उपलब्धियां विद्यालय के छात्र छात्रों व शिक्षकगण हासिल करते जा रहे हैं। राष्ट्रीय स्तर पर यहाँ के छात्र-छात्राए अनेकों बार पुरस्कृत हो चुके हैं। इसी क्रम में संस्कृत शिक्षिका के पोस्ट में पदस्थ विद्यालय की शिक्षिका एवं राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय लाल बहादुर शास्त्री नई दिल्ली की एमएड की टॉपर छात्रा रही सुमित्रा पटेल को नई दिल्ली में देश के राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपति मुर्मू के हाथों से दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल, सर्टिफिकेट तथा नगद राशि 40 हजार रुपए के साथ में सम्मानित किए हैं। सुमित्रा पटेल के परिवार वाले भी दीक्षांत समारोह नई दिल्ली में शामिल हुए। इस उपलब्धि के लिए राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने सुमित्रा पटेल को बधाई व शुभकामना देते हुए कहा कि आप सच में भारत की बेटी हैं व बेटियों को सम्मानित करते हुए मुझें भी बड़ी गर्व होती हैंं। बेटियां आधुनिक भारत की भविष्य हो, आपके उज्ज्वल भविष्य मंगलमय हो, सपनो के भारत में आत्मनिर्भर बनते देख रही हूँँ। बेटियाँ के सहयोग से 2047 तक एक विकसित राष्ट्र सुनिश्चित करना होगा। यह ज्ञान की सदी है और “एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य” आधारित वसुधैव कुटुंबकम की सहस्राब्दी अमुल्यो के लिए आपकी उपलब्धियां हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सुमित्रा पटेल को बधाई व शुभकामनाएं दिए। छत्तीसगढ़ डीएवी संस्थान के प्रमुख व डिप्टी रीजनल ऑफिसर प्रशांत कुमार व सहायक क्षेत्रीय अधिकारी प्रक्षेप डीके डॉ बीपी साहू ने भी शिक्षिका को इस उपलब्धि के लिए बधाई व शुभकामनाएं दिए हैं। डीएवी जांता के संस्था प्रमुख पीएल जायसवाल ने बताया कि हमारे विद्यालय की शिक्षिका सुश्री सुमित्रा पटेल को उनके उपलब्धि हेतु राष्ट्रपति पुरस्कार मिला हैं, यह निश्चित ही गर्व का विषय हैं। हमारे विद्यालय के लिए भी यह एक उपलब्धि हैं। शिक्षिका पटेल के बारे में बताते हुए श्री जायसवाल ने बताया कि कॉफी मेहनती व लग्नशील शिक्षिका हैं। वह पूर्व में गुरुकुल की छात्रा रही हैैं तथा आर्य समाज से जुड़े हुए होने के कारण विद्यालय में बच्चों में उनकी नैतिक गुण, नैतिक शिक्षा, संस्कार आदि बच्चों में निखर कर आ रहे हैं। साथ ही वैदिक हवन यज्ञ व संस्कृत मंत्र उच्चारण से आदि से सर्वांगीण विकास हो रहा हैं। शिक्षक ललित देवागन, राहुल पटेल, अखिलेश पटेल, ज्ञानेश्वर साहू, निशु गुप्ता, अनिल कुमार, पुरुषोत्तम कुमार, अमित कुमार, गोविंद साहू, आयुषी जैन, कैलाश सिंह, राजा तनतुवे, छोटू राम साहू, मनीषा सोनी, सविता साहू, रेणुका पटेल, रितिका साहू, आरती धीवर, सरिता साहू, सुमित्रा पटेल, दीपिका वर्मा, सुखदेव साहू, विजय चंद्राकर, गीता साहू, नरेश साहू छात्र-छात्राओं सहित बड़ी संख्या में अभिभावकों ने इस उपलब्धि हेतु बधाई व शुभकामनाएं दिए हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47