Advertisement

26 गांव में आयोजित हुए संकल्प यात्रा से हजारों ग्रामीणों ने उठाया लाभ

कवर्धा : जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा से जन-जन तक पहुंच रही केंद्रीय योजनाएं

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

कबीरधाम जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा का 26 ग्राम पंचायतो में सफलता पूर्वक आयोजन हो चुका है जिसमें ग्रामीण क्षेत्र के हजारों व्यक्ति लाभान्वित हुए हैं। यात्रा में आयोजित शिविर के दौरान 1 हजार 140 व्यक्तियों का सिकल सेल जांच, 1 हजार 790 व्यक्तियों का टीवी जांच सहित 3 हजार 790 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है। केंद्र शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन हो रहा है। इसी क्रम में अभी तक आयोजित शिविरों में 309 लाभार्थियों का प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत पंजीयन करते हुए 18 ग्राम पंचायतो को शपथ प्रतिशत डिजिटल लैंड रिकॉर्ड से जोड़ा गया है। 18 ग्राम पंचायत में शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड का निर्माण कर वितरण हो गया है। उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार के द्वारा आईईसी वैन के माध्यम से गांव-गांव में संकल्प यात्रा आयोजित हो रहा है। इस दौरान विभिन्न केंद्रीय योजनाओं से हितग्राही मूलक योजना को लोगो तक पहुंच रही है।आईईसी वैन के द्वारा धरती कहे पुकार के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रम कराया जा रहा हैं। मेरी कहानी मेरी जुबानी अंतर्गत विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों द्वारा अपने अनुभव को बताया जा रहा है।
कलेक्टर जनमेजय महोबे ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य शासन की योजनाओं से लोगों को लाभान्वित करना है। कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को मॉडर्न तकनीक से जोड़ने कृषि विभाग ड्रोन के माध्यम से नैनो डीएपी का छिड़काव का प्रदर्शन कर रहा है, जिससे कि मॉडर्न तकनीक से ग्रामीण कृषक जुड़ सके। इसी तरह जिला अग्रणी बैंक द्वारा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अटल पेंशन योजना सहित अन्य योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दे रहे हैं। नेहरू युवा केंद्र के माध्यम से संचालित मय भारत कार्यक्रम के अंतर्गत 15-29 वर्ष के युवाओं का पंजीयन हो रहा है। इससे युवाओ को एक मंच उपलब्ध होगा जिससे वो अलग-अलग योजनाओं और अभियान से जुड़ सके क्योंकि इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानमंत्री जी द्वारा 31 अक्टूबर 2023 को कर्तव्यपथ दिल्ली में किया गया जिसमें उन्होंने सभी युवाओ को इससे जुड़ने के लिए आव्हान किया था।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप कुमार अग्रवाल ने बताया कि अभी तक 26 ग्राम पंचायत लाभान्वित हो चुके है। कार्यक्रम का संचालन के लिए 32 डे नोडल अधिकारी एवं 32 वाहन प्रभारी उद्घोषक की ड्यूटी लगाई गई है जो क्विज़ का आयोजन कर पुरस्कार वितरण एवं विभागों का समन्वय कर रहे हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संबोधन एवं योजनाओं की जानकारी विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है। अभी तक 503 महिलाएं 229 विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया है। 205 व्यक्तियों ने क्विज में प्रतिभा किया एवं विभिन्न योजनाओं के 87 लाभार्थियों ने स्वयं से आगे आकर अपने अनुभव सभी को बताएं।
आगामी तीन दिवस में आयोजित होने वाले यात्रा का विवरण
21 दिसंबर को जनपद पंचायत कवर्धा के ग्राम पंचायत घोटिया बीरूटोला जनपद पंचायत पंडरिया के ग्राम पंचायत रुसे एवं भगतपुर जनपद पंचायत लोहारा के ग्राम पंचायत मजगांव एवं कोसमंदा में आयोजित होगा। 22 दिसंबर को जनपद पंचायत कवर्धा के ग्राम पंचायत धमकी एवं कुटेली जनपद पंचायत पंडरिया के सराईसेत एवं मलकछरा जनपद पंचायत लोहारा के ग्राम पंचायत गौरझूमर एवं गौरमाटी में आयोजित होगा। 23 दिसंबर को जनपद पंचायत कवर्धा के ग्राम पंचायत लिमो एवं छिरहा जनपद पंचायत पंडरिया के ग्राम पंचायत कोलगांव एवं घोरपेंडारी जनपद पंचायत लोहारा के दरीगवा एवं वीरेंद्रनगर में आयोजित होगा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57