Advertisement

विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत मोबाईल वैन पहुंची ग्राम कंतेली एवं ओटेबंद

विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत मोबाईल वैन पहुंची ग्राम कंतेली एवं ओटेबंद

कार्यक्रम में केन्द्र सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हुए ग्रामीण, हितग्राहियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत किया गया सामग्री वितरण

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – जिलें में प्रतिदिन हर ब्लाको में दो- दो ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा हैैं, जहां ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दे रहे हैं। आज जनपद पंचायत के कंतेली एवं ओटेबंद पंचायत में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में मोबाईल वैन का स्वागत ग्राम पंचायत एवं शासकीय अमलों द्वारा स्वागत किया गया। वैन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संदेश का वाचन किया गया। इस अवसर पर सभी ने विकसित भारत के लिए संकल्प लिया एवं चलचित्र के माध्यम से विकसित भारत के उद्देश्य की सामान्य जानकारी दी गई। कार्यक्रम की शुरुवात भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी की छायाचित्र पर माल्यार्पण व उनके समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कंतेली में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा मे कलेक्टर पीएस एल्मा व सीईओ जनपद पंचायत बेमेतरा पीएल ध्रुवे, ग्राम पंचायत सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य, जनप्रतिनिधि मिथलेश वर्मा व विभाग के अधिकारी कर्मचारी सम्मिलित हुये। कलेक्टर श्री एल्मा ने समारोह को सम्बोधन करते हुये कहा कि भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाएँ जैसे-आयुष्मान भारत, स्वच्छ भारत मिशन, आवश्यक वित्त पोषण सेवाएं, एलपीजी कनेक्शन, गरीबों के लिए पीएम आवास, खाद्य सुरक्षा, उचित पोषण, विश्वसनीय स्वास्थ्य सेवाएँ, स्वच्छ पेयजल सुविधा, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना,प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाएँ प्रदान करने के लिए तथा प्रमुख योजनाओं-मिशन के माध्यम से संतृप्ति के लिए सभी लक्षित और पात्र लाभार्थियों के लिए आवश्यक सेवाएँ सुलभ बनाने हेतु जागरूकता सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजना की पहुँच को सुगम बनाया जा सकें। उन्होनें योजना के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए निर्देशित किया कि यात्रा के दौरान योजनाओं की जानकारी जनसामान्य को दी जाए और पात्र हितग्राहियों को आवश्यकतानुसार योजनाओं से लाभान्वित किया जाए।
इसी क्रम मे ग्राम पंचायत ओटेबंद में आयोजित विकसित भारत संकल्प समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अवधेश चंदेल, बेमेतरा सीईओ जनपद पीएल ध्रुवे, ग्राम पंचायत के सरपंच, जनपद पंचायत के सदस्य व प्रतिनिधि मिथलेश वर्मा व विभाग के कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे। श्री चंदेल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की आम नागरिकों कों भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाएँ जैसे आयुष्मान भारत, स्वच्छ भारत मिशन, आवश्यक वित्त पोषण सेवाएं, एलपीजी कनेक्शन, गरीबों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना, खाद्य सुरक्षा, उचित पोषण, विश्वसनीय स्वास्थ्य सेवाएँ, स्वच्छ पेयजल सुविधा, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाएँ प्रदान करने के लिए तथा प्रमुख योजनाओं के माध्यम से संतृप्ति के लिए सभी लक्षित और पात्र लाभार्थियों के लिए आवश्यक सेवाएँ सुलभ बनाने के लिए जागरूकता सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजना की पहुँच को सुगम बनाया जा सके। गांवों में ऐसे व्यक्ति जो शासन की योजना से अब तक वंचित रह गये थे, उन्हें लाभान्वित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा हैं। उन्होनें योजना के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए निर्देशित किया कि यात्रा के दौरान योजनाओं की जानकारी जनसामान्य को दी और पात्र हितग्राहियों को आवश्यकतानुसार योजनाओं से लाभ लेने की बात कही। उन्होंने कार्यक्रम में जनसामान्य को जानकारी देते हुए बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना शुरू की है। जिसके अंतर्गत हुनरमंद शिल्पकार एवं कारीगर के रोजगार के लिए लोक सेवा केन्द्र, कॉमन सर्विस सेंटर, कम्प्यूटर सेंटर में ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं।
कार्यक्रम में महिलाओं को प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अंतर्गत हितग्राही को घरेलू रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया गया।केन्द्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों ने ‘मेरी कहानी मेरी जुबानी पहल के तहत अपने अनुभव साझा किए।विकसित यात्रा के दौरान अधिकांश ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। महिला सशक्तिकरण और बाल विकास विभाग द्वारा पांच महिलाओं को किट वितरित की गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा व्यक्तियों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और दवाई दी गयी। लगाये गये शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गयी। पात्र हितग्राहियों का सरकारी योजना से लाभान्वित किया गया। कृषि विभाग के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी ने भारत सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना, फसल बीमा, स्वायल हेल्थ कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड के फ़ायदे बताये।अधिकारियों द्वारा भारत सरकार की योजनाओं का लाभ लेने कहा। इसके लिए संबंधित विभाग में आवेदन देने कहा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47