
कोचिये से 13 पौवा शराब जप्त
कोचिये से 13 पौवा शराब जप्त
बेमेतरा – वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही हैं, जिसके तहत 18 दिसंबर को थाना परपोडी में अवैध रूप से अपने गाडी के डिग्गी में शराब रख कर बिक्री करने का 1 प्रकरण दर्ज कर 1 आरोपी हेमंत देवांगन पिता विष्णु देवांगन उम्र 33 साल साकिन वार्ड नं. 08 परपोडी थाना परपोडी जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 34 (1) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत वैधानिक कार्यवाही किया गया है। कोचिये से कुल 13 पौवा देशी प्लेन शराब किमती 1040 रूपये व बिक्री रकम 1500 रूपये एवं मोटर सायकल कीमती 15000 रूपये कुल जुमला 17540 रूपये को जप्त कर वैधानिक कार्यावाही किया गया हैं।












