Advertisement

साजा के सभी सामुदायिक सार्वजनिक शौचालय का किया ग्रेडिंग

साजा के सभी सामुदायिक सार्वजनिक शौचालय का किया ग्रेडिंग

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार एवं राज्य शहरी विकास अभिकरण छत्तीसगढ़ द्वारा राज्य के समस्त नगरीय निकायों में स्वच्छ भारत मिशन के तहत विश्व शौचालय दिवस मनाया जा रहा है। जिसके परिपालन में नगर पंचायत साजा में 17 नवंबर से 25 दिसंबर 2023 तक स्वच्छ शौचालय अभियान प्रारम्भ किया गया हैं। अभियान का यह अंतिम सप्ताह हैं जिसमें निकाय क्षेत्र में स्थित सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति को जानने डे-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (डे-एन.यू.एल.एम) द्वारा गठित राधा रानी स्व सहायता समूह के सदस्यों जिसमें जिसमे प्रत्येक दल में 03 महिलाओं द्वारा एवं निकाय के निरीक्षणकर्ता सार्वजनिक एवं सामुदायिक शौचालयों में जाकर शासन द्वारा जारी चेक लिस्ट में शामिल मानकों के अनुरूप अंक प्रदान कर ग्रेडिंग किया गया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी तेज कुमार चंद्रवंशी ने बताया कि विभाग द्वारा वर्चुअल प्रशिक्षण स्व सहायता समूह की सदस्यों को दिया गया था। शौचालय की ग्रेडिंग हेतु प्राप्त चेकलिस्ट में मुख्य रूप से प्रथम बिंदु में उपयोगिता जिसमें पर्याप्त हवादार एवं प्रकाश युक्त शौचालय, समस्त सीट में पानी की उपलब्धता, समस्त सीट हेतु कुंडी/सिटकिनी की व्यवस्था, पानी एवं साबून के साथ वाशबेसिन की व्यवस्था द्वितीय बिंदु में पहुंच योग्य जिसमें महिला एवं पुरुष हेतु अलग-अलग प्रवेश द्वार, दिव्यांगजन हेतु शौचालय में उपलब्ध सुविधाएं, शौचालय को खोजने एवं पहुंच हेतु सुविधाएं तृतीय बिंदु में सफ़ाई जिसमें शौचालय की सभी सीट साफ़ सुथरी, शौचालय में डस्टबिन की उपलब्धता, शौचालय में किसी भी प्रकार का रिसाव/लीकेज नहीं चतुर्थ बिंदु में पर्यावरण अनुकूल जिसमें शौचालय हेतु सेप्टिक टैंक/सीवर की व्यवस्था, सैनिटरी पैड कलेक्शन एवं निपटान की व्यवस्था, जल संरक्षण हेतु शौचालय में उपलब्ध सुविधा पंचम एवं अंतिम बिंदु में सुरक्षित जिसमें शौचालय के अंदर एवं बाहर प्रकाश की व्यवस्था, केयरटेकर की व्यवस्था, शिकायत निवारण हेतु सिस्टम आदि को जांचा गया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47