Advertisement

मुख्यमंत्री से भारत यात्री मेहुल लखानी ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर : मुख्यमंत्री से भारत यात्री मेहुल लखानी ने की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहाँ राज्य अतिथि गृह पहुना में भारत यात्री श्री मेहुल लखानी ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने मेहुल को उनकी इस यात्रा के लिए प्रदेशवासियों की ओर से शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की । इस अवसर पर विधायक गजेन्द्र यादव भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि मेहुल ने योग यात्रा की थीम पर भारत, नेपाल और भूटान की यात्रा पूर्ण कर अब पैदल चलते हुए भारत यात्रा पर निकले हैं। मेहुल यह पदयात्रा सामाजिक सुधार हेतु राष्ट्रीय स्तर पर जन चेतना जगाने के उद्देश्य से लोगों को स्वास्थ्य, प्रकृति, संस्कृति और भारत के गौरवशाली इतिहास से जोड़ने के प्रयास हेतु कर रहे हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

गौरतलब है कि मेहुल इससे पूर्व साइकिल से नेपाल और भूटान तक 27 महीने में 46 हजार किलोमीटर की यात्रा पूर्ण कर चुके हैं। वर्तमान में मेहुल पैदल चलते हुए डोंगरगढ़ से रायपुर होते हुए अयोध्या और सम्पूर्ण भारत की यात्रा पर निकले हैं। मेहुल छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ के निवासी हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47