Advertisement

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,उप मुख्यमंत्री अरूण साव व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव 8 जनवरी को सरगुजा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,उप मुख्यमंत्री अरूण साव व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव 8 जनवरी को सरगुजा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,उप मुख्यमंत्री अरूण साव व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव 8 जनवरी को सुबह सवा दस बजे रायपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ शासकीय विमान से सरगुजा के लिए प्रस्थान करेंगी। वे सुबह साढ़े 11 बजे अंबिकापुर में मुख्यमंत्री के साथ संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मान समारोह में शामिल होंगे। उप मुख्यमंत्री साव दोपहर दो बजे मुख्यमंत्री के साथ अंबिकापुर से बिलासपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे अपरान्ह 3ः20 बजे बिलासपुर में संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मान समारोह में शामिल होंगे।

उप मुख्यमंत्री साव शाम साढ़े छह बजे सड़क मार्ग द्वारा बिलासपुर से मुंगेली जिले के जरहागांव के लिए रवाना होंगे। वे शाम सात बजे जरहागांव में कबड्डी प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे और रात आठ बजे जरहागांव से बिलासपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। साव रात साढ़े आठ बजे बिलासपुर पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

अंबिकापुर भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता ने बताया कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तथा नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह संभागीय भाजपा कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि कल 08 जनवरी 2023 को स्थानीय हॉकी स्टेडियम पी जी कॉलेज ग्राउण्ड अंबिकापुर में सुबह 10:30 बजे संभाग स्तरीय भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन है

जिसमें मुख्यमंत्री व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित भाजपा छ.ग. प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवं विजय शर्मा, केबिनेट मंत्री रामविचार नेताम, केबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, केबिनेट मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, संभागीय संगठन प्रभारी संजय श्रीवास्तव एवं सर्व विधायक – श्रीमती रेणुका सिंह, श्रीमती गोमती साय, भैय्या लाल राजवाड़े, राजेश अग्रवाल, प्रबोध मिंज जी, रामकुमार टोप्पो, श्रीमती रायमुनी भगत, श्रीमती उद्धेश्वरी पैंकरा, श्रीमती शकुंतला सिंह पोर्ते, तथा भूलन सिंह मरावी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम को लेकर जिला भाजपा ने विशेष तैयारियां की हैं। कार्यक्रम स्थल तथा शहर के चौक चौराहों को भाजपा के झंडे व फ्लेक्स बैनर से सजाया जा रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं से अतिथियों का जोरदार व एतिहासिक स्वागत करने की अपील की है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47